{"_id":"6ab3dc728a14399fb90044a4","slug":"ujjain-massive-fire-breaks-out-at-vaishno-devi-themed-ganesh-pandall-11-foot-idol-destroyed-panic-ensues-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4757021-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: वैष्णोदेवी थीम पर सजे गणेश पंडाल मे भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: वैष्णोदेवी थीम पर सजे गणेश पंडाल मे भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित, मचा हड़कंप
Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
सार
उज्जैन की संतराम सिंधी कॉलोनी में बुधवार शाम गणेश पंडाल में भीषण आग लग गई। आग में 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा और सजावटी सामान जलकर खंडित हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
ऐसे लगी आग
विस्तार
धर्मनगरी उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित संतराम सिंधी कॉलोनी में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्री सम्राट नवयुवक मित्र मंडल द्वारा सजाए गए गणेश पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर से जल उठी इस आग की चपेट में आने से 11 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा जलकर खंडित हो गई।
विज्ञापन
गणेशोत्सव पर्व को लेकर इस पंडाल को मां वैष्णोदेवी के दरबार की थीम पर बेहद आकर्षक रूप से सजाया गया था। यहां गजानन गणपति के साथ उनकी बहन अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। बुधवार शाम को जब पंडाल से अचानक तेज धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, तो आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की भीषण लपटों से पूरी प्रतिमा और पंडाल का सजावटी सामान जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पांच दिन बंद रहेंगे बैंक: शनिवार-रविवार और हड़ताल रहेगी प्रभावी, उज्जैन में 297 शाखाओं पर ताला; निपटा लें काम
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जली हुई बिजली लाइनों को ठीक करने का काम शुरू किया। प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आगजनी के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पंडाल का बारीक निरीक्षण किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

ऐसे लगी आग

आग बुझाने की कोशिश करते कर्मचारी।
