फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain 500-year-old tamarind tree is famous by name of Hathi Paar provides shade passersby along bird shelter

Ujjain News: हाथी पैर नाम से मशहूर है 500 साल पुराना इमली का पेड़, पक्षी आशियाना सहित राहगीरों को मिलता है छांव

Thu, 11 Jul 2024 09:38 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 09:38 AM IST
सार

उज्जैन शहर में एक ऐसा अनोखा इमली का पेड़ है, जिसे हाथी पैर के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ का तना इतना मोटा है कि लगता है, जैसे कोई हाथी खड़ा हो यह पेड़। जहां आसपास के रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को छाया प्रदान करता है।

विज्ञापन
Ujjain 500-year-old tamarind tree is famous by name of Hathi Paar provides shade passersby along bird shelter
हाथी पैर के नाम से मशहूर उज्जैन का इमली का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में एक ऐसा अनोखा इमली का पेड़ है, जिसे हाथी पैर के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ का तना इतना मोटा है कि लगता है जैसे कोई हाथी खड़ा हो यह पेड़। जहां आसपास के रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को छाया प्रदान करता है। वहीं, दूसरी ओर इस पेड़ के मोटे तने में कई पक्षियों ने अपना घोंसला भी बना रखा है।

विज्ञापन


राजस्व कॉलोनी में आदिम जाति कल्याण विभाग के सामने की ओर स्थित एक इमली के पेड़ की जो कि लगभग 500 साल पुराना है। इस पेड़ की खासियत यह है कि जो भी इसे देखता है, वह इसे देखता ही रह जाता है। क्योंकि यह पेड़ काफी विशालकाय है। क्षेत्र के लोगों से जब इस पेड़ के बारे में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वर्षों से हम इस पेड़ को इसी तरह देख रहे हैं। आम लोगों के लिए भले ही यह एक पेड़ होगा, लेकिन हम लोगों को इस पेड़ से अत्यधिक लगाव है। क्योंकि इस पेड़ की छाया में क्षेत्र के रहवासियों की कई पीढ़ियां अपना बचपन बीता चुकी हैं। आज भी हम इसे पेड़ मानने की बजाय एक पारिवारिक सदस्य के रूप में मानते हैं। पहले तो सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन अब वर्तमान में इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


धार और मांडव में पाए जाते हैं इस प्रकार के विशालकाय वृक्ष : मोहरे
इस बारे में वन विभाग के अधिकारी मदन मोहरे बताते हैं कि इस प्रकार के इमली के पेड़ अधिकतर धार और मांडव क्षेत्र में देखने को मिलते हैं। लेकिन यह शहर का एकमात्र ऐसा पेड़ है, जो कि इतना विशालकाय है। इस पेड़ से मिलने वाले इमली के फल का उपयोग सबसे अधिक आयुर्वेदिक पद्धति से होने वाले उपचार के लिए होता है। इस इमली को पहले सुखाया जाता है और फिर इसके पाउडर का उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी पैर के नाम से मशहूर उज्जैन का 500 वर्ष पुराना ईमली का पेड़

हाथी पैर के नाम से मशहूर उज्जैन का 500 साल पुराना इमली का पेड़

 

हाथी पैर के नाम से मशहूर उज्जैन का 500 वर्ष पुराना ईमली का पेड़

इमली का पेड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed