फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Horror: 50-Yr-Old House Collapses, 12-Yr-Old Dead, 3 Critical

उज्जैन में हादसा: हैलावाड़ी में 50 साल पुराना मकान गिरा, मलबे में दबे आठ लोग; 12 साल के बच्चे की मौत

Wed, 24 Jun 2026 05:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:32 PM IST
सार

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो मंजिला जर्जर मकान ढहने से 12 वर्षीय असरान कुरैशी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पास में चल रही निर्माणाधीन इमारत की खुदाई से नींव कमजोर होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain Horror: 50-Yr-Old House Collapses, 12-Yr-Old Dead, 3 Critical
ऐसे हुई घटना

विस्तार

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हैलावाड़ी में बुधवार सुबह दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में 12 साल के असरान कुरैशी की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी खुर्शीद बी 55 वर्ष समेत तीन लोग गंभीर घायल हैं। मकान में उस वक्त 8 लोग मौजूद थे। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। तेज आवाज के साथ मकान का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और रहवासियों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




खुदाई बनी हादसे की वजह
बताया जाता है कि गिरे हुए मकान के पास हनीफ बारदानवाले का नया मकान बन रहा है। नए भवन के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। आशंका है कि खुदाई के कारण 50 साल पुराने कच्चे मकान की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून की एंट्री: नौ दिन की देरी से पहुंचा, अगले चार दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्से होंगे तरबतर
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहर्रम देखने आया था मासूम
रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक असरान अपनी नानी खुर्शीद बी के घर मोहर्रम देखने आया था। हादसे में नानी खुर्शीद बी गंभीर घायल हैं। इसके अलावा फरान नाज, शेर मोहम्मद और परवीन बी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक छोटी बच्ची भी घायल हुई है।


12 दोस्त रहते थे मकान में
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस जर्जर मकान में 12 दोस्त रहते थे। हादसे के वक्त आठ लोग अंदर थे। मकान की हालत पहले से ही खराब थी। नीचे खुर्शीद और ऊपर परवीन रहती थीं। दोनों रिश्ते में बहनें लगती हैं।

टीआई प्रतीक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रहवासियों की मदद से रेस्क्यू कर आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। असरान को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed