फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Food department team seized 325 kg of mawa. Samples sent to Bhopal for testing

Ujjain: खाद्य विभाग की टीम ने 325 किलो मावा किया जब्त, जांच के लिए भोपाल भेजे गए सैंपल

Fri, 03 Nov 2023 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 08:30 AM IST
सार

Ujjain News: खाद्य विभाग की टीम ने उज्जैन में 325 किलो नकली मावा जब्त किया है। नकली मावा महिदपुर से बिकने के लिए आया था।

विज्ञापन
Ujjain: Food department team seized 325 kg of mawa. Samples sent to Bhopal for testing
खाद्य विभाग ने नकली मावा किया जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी त्यौहारों को देखते हुए उज्जैन में नकली मावे की आवक की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग द्वारा महिदपुर से आया 325 किलो मावा जब्त कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। यह मावा ढाबा रोड स्थित भगवती मावा, शंकरलाल मावा एवं महाकाल मावा की फर्म ने मंगवाया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि गाड़ी अड्डा चौराहा पर महिदपुर से आई बस को रोककर जांच करने पर उसमें 13 मावे की डलिया मिली, जिसका वजन 325 किलो और कीमत लगभग 91 हजार के लगभग होना पाई गई।
विज्ञापन


इसीलिए सक्रिय है खाद्य विभाग की टीम
दीपावली पर मिठाई की बिक्री अधिक होने पर बड़ी मात्रा में नकली मावा बिकने हेतु शहर में आता है, इसे देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा ऐसी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी निरंतर ऐसी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि ऐसी किसी भी नकली मावा आदि की सूचना वह खाद्य विभाग को दें ताकि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


जांच के दौरान ढाबा रोड के दो मावा व्यापारी मौका स्थल पर आए थे किंतु पूछताछ के दौरान यह मावा महिदपुर में कहां से मंगवाया इसकी जानकारी नहीं दे पाए। मावे के सैंपल जांच हेतु भोपाल भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed