फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Due to incessant rains water level of Maa Shipra increased in the month of Vaishakh

Ujjain: लगातार हो रही बारिश का असर, वैशाख महीने में बढ़ा मां शिप्रा का जलस्तर, छोटी रपट के ऊपर से बह रहा पानी

Thu, 04 May 2023 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 04:59 PM IST
सार

महाकाल की नगरी उज्जैन में लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे मां शिप्रा का जलस्तर भी बढ़ गया है। साथ ही छोटी रपट के ऊपर से पानी बह रहा है।

विज्ञापन
Ujjain Due to incessant rains water level of Maa Shipra increased in the month of Vaishakh
लगातार हो रही बारिश का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में इन दिनों लगातार हो रही बारिश का असर अब मां शिप्रा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। जहां छोटी रपट के ऊपर से पानी गुजर रहा है। वैशाख मास में पहली बार ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है, जिसमें की मां शिप्रा का जलस्तर बढ़ा हुआ हो। क्योंकि यह मौसम गर्मी का होता है, इसीलिए हर साल जलस्तर कम होने से मां शिप्रा प्रवाहमान नहीं रहती। लेकिन इस बार मां शिप्रा का पानी साफ स्वच्छ होने के साथ ही प्रवाहमान भी हो रहा है।

विज्ञापन


मां शिप्रा तेराक दल के संतोष सोलंकी ने बताया कि रामघाट पर लगातार जलस्तर बड़ा होना अच्छी बात है। लेकिन इसके कारण श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसीलिए मां शिप्रा तेराक दल के सदस्य यहां लगातार सेवाएं भी दे रहे हैं। क्योंकि कई बार बाहर से आने वाले श्रद्धालु नदी की गहराई तक पहुंच जाते हैं और अनहोनी घटनाएं घटित हो जाती है। 
विज्ञापन




सेल्फी के चक्कर मे रपट तक पहुंच रहे लोग...
फोटोग्राफी और सेल्फी के चक्कर में कई लोग छोटी रपट को पार कर बीच नदी तक पहुंच रहे हैं, जो कि घातक है। जिम्मेदारों को चाहिए कि वह घाट पर ऐसा करने वाले लोगों पर रोक लगाएं। वरना किसी की लापरवाही के कारण उसकी जान चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed