{"_id":"65a00d5b28a197e3f703fa23","slug":"ujjain-bike-thief-caught-by-police-told-out-of-compulsion-theft-was-to-pay-child-s-school-fees-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, बताई मजबूरी- बच्चे के स्कूल की फीस भरना थी इसीलिए की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, बताई मजबूरी- बच्चे के स्कूल की फीस भरना थी इसीलिए की चोरी
Thu, 11 Jan 2024 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:16 PM IST
सार
उज्जैन में एक बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने अपने बच्चे की स्कूल फीस भरने के लिए बाइक चुराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाइक चोर
विस्तार
एक व्यक्ति को बच्चे के स्कूल की फीस भरना थी जिस पर उसने बेगमबाग से एक बाइक चुराई और वह शातिर चोर नहीं था इसलिए मदारगेट पर पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान है और बच्चे की स्कूल की फीस नहीं भर पा रहा था इसलिए यह कदम उठाया है।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बेगमबाग निवासी मोहम्मद नासिर की केटीएम बाइक सुबह चोरी हो गई थी। वाहन तलाशने के बाद उसने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इधर एक दिन बाद उसे पता चला कि मदारगेट में उसकी बाइक देखी गई। इस पर वह क्षेत्र में पहुंचा और पूछताछ के बाद मदारगेट निवासी परवेज पिता शकील के घर से उसने बाइक जब्त की और परवेज को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परवेज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके बच्चे के स्कूल की 10 हजार रुपये की फीस भरने के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए उसने चोरी की वारदात की। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कायमी कर गिरफ्तारी ले ली गई है।