{"_id":"64bf36d89327c1d0620a13b3","slug":"ujjain-auto-stolen-from-ujjain-was-found-from-indore-the-vehicle-owner-himself-caught-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: उज्जैन से चोरी हुआ ऑटो इंदौर से मिला, वाहन मालिक ने खुद चोर को पकड़कर पुलिस के सामने किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: उज्जैन से चोरी हुआ ऑटो इंदौर से मिला, वाहन मालिक ने खुद चोर को पकड़कर पुलिस के सामने किया पेश
Tue, 25 Jul 2023 08:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:38 AM IST
सार
उज्जैन से चोरी गई एक ऑटो को इंदौर से बरामद किया गया है। खास बात ये है कि जिस व्यक्ति का ऑटो चोरी हुआ था, उसने खुद ऑटो चोरी करने वाले बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
चोरी गया ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन से तीन दिन पूर्व चोरी हुए एक ऑटो रिक्शा को लेकर पुलिस जांच पड़ताल और प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई मे जुटी हुई थी कि इतने में ऑटो चालक ने खुद प्रयास किए और चोरी गई ऑटो ढूंढने के साथ ही चोरों को भी पकड़ कर पुलिस के सामने प्रस्तुत कर दिया।
जानकारी के अनुसार तोपखाना मेंं रहने वाले जमील खान की शुक्रवार को क्षेत्र से अज्ञात बदमाश ऑटो क्रमांक एमपी 13 आर 2675 चुराकर ले गया था। जमील ने खान ने महाकाल थाना पुलिस को ऑटो चोरी होने शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया और ना ही ऑटो चुराने वाले का पता लगाने का प्रयास किया। जमील खान ने खुद ही ऑटो की तलाश शुरू की और अपने परिचितों को अवगत करते हुए क्षेत्र से लेकर टोल नाको तक के फुटेज खंगालने निकल पड़ा। इंदौर रोड के टोल नाके पर लगे कैमरों में ऑटो दिखाई दे गई। उसने इंदौर में रहने वाले परिचितों को जानकारी दी। 48 घंटे बाद जमील को पता चला कि ऑटो अरविंदों अस्पताल के सामने खड़ा है। जिसकी नम्बर प्लेट निकालकर ऑटो पर हाथ से एमपी 09 आर 7196 लिखा गया है। वह इंदौर पहुंचा और ऑटो के साथ चोरी करने वाले पप्पू पिता प्रकाश मीणा निवासी मूसाखेड़ी इंदौर को पकड़ उज्जैन महाकाल थाने ले आया। पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले पर तत्काल मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसे दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।