{"_id":"64355fd247b71f2462064d16","slug":"ujjain-animal-cruelty-dog-was-first-tied-with-a-rope-and-then-dragged-with-scooty-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal Cruelty: महाकाल की नगरी में पशु क्रूरता की हद पार, कुत्ते को पहले रस्सी से बांधा फिर स्कूटी से घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Animal Cruelty: महाकाल की नगरी में पशु क्रूरता की हद पार, कुत्ते को पहले रस्सी से बांधा फिर स्कूटी से घसीटा
Tue, 11 Apr 2023 06:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:55 PM IST
सार
Ujjain Animal Cruelty: मध्यप्रदेश के उज्जैन में पशु क्रूरता की हद पार करने का एक मामला सामने आया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला-पुरुष कुत्ते को स्कूटी में बांधकर घसीट रहे हैं।
विज्ञापन
कुत्ते को पहले रस्सी से बांधा फिर स्कूटी से घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में हरी फाटक ओवर ब्रिज से नानाखेड़ा की ओर जाने वाले सर्विस रोड का एक ऐसा दिल-दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने वाले लोग ऐसे क्रूर और निर्दयी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि एक्टिवा से कुत्ते के पैर को बांधकर उसे घसीटते हुए ले जाने वालों के मन मस्तिष्क मे किसी भी प्रकार की दया भावना नहीं है।
विज्ञापन
कहा जाता है कि कुत्ते अपने स्वामी के प्रति हमेशा वफादार होते हैं, लेकिन एक कुत्ते को अपनी स्वामी भक्ति का फल कुछ ऐसा मिला कि उसे एक्टिवा से घसीटकर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर तो लोग वैसे ही आक्रोशित हैं, लेकिन बताया जाता है कि इस मामले में एक आवेदन थाना नीलगंगा पर भी पहुंचा है। इसमें एक्टिवा क्रमांक एमपी-13 एमके-9219 का उल्लेख करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो हो रहा वायरल...
लाल रंग की एक्टिवा पर बैठे महिला-पुरुष के द्वारा कुत्ते को एक्टिवा से घसीटकर ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर नीलगंगा पुलिस भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि एक्टिवा के नंबर मिलने के बाद पुलिस इसके मालिक को खोजने के साथ ही दोषियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
मृत दिखाई दे रहा कुत्ता...
वीडियो में दिखाई दे रहा है, कुत्ता संभवत मृत है। इसीलिए शायद उसे घसीटकर ले जाया जा रहा है। लेकिन मानवीयता तो यह कहती है कि इसे एक्टिवा के पैर रखने के स्टैंड पर भी रखा जा सकता था। लेकिन इस प्रकार से किसी जानवर को घसीटकर ले जाना पशु क्रूरता के नियमों का उल्लंघन ही है।
