{"_id":"66841ac65f41d3e9e6062b79","slug":"ujjain-acharya-pragya-sagar-maharaj-is-traveling-with-an-environmental-tour-giving-message-of-planting-trees-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पर्यावरण यात्रा लेकर विहार कर रहे आचार्य प्रज्ञासागर महाराज, पेड़ लगाने का दे रहे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पर्यावरण यात्रा लेकर विहार कर रहे आचार्य प्रज्ञासागर महाराज, पेड़ लगाने का दे रहे संदेश
Tue, 02 Jul 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:50 PM IST
सार
आचार्य ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल शुरू की है। इसमें आचार्य ने पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से पेड़-पौधों की लगातार हो रही कटाई पर मध्यप्रदेश सरकार से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
पेड़ लगाने का दे रहे संदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अति प्राचीन श्री दिगंबर जैन तीर्थ स्थल के प्रणेता, आचार्य प्रज्ञासागर महाराज द्वारा भारत भर में पर्यावरण यात्रा के रूप में विहार किया जा रहा है। यह यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरकर राजस्थान पहुंच रही है। जैनाचार्य प्रज्ञासागर महाराज के द्वारा निकाली जा रही यह पर्यावरण यात्रा नजरपुर, घट्टिया होते हुए ग्राम ढ़ाबलाहर्दू पहुंची। जहां सैंकड़ों समाजजनों और ग्रामवासियों ने आचार्य भगवंत एवं अन्य साधु- साध्वी मंडल की अगवानी की।
विज्ञापन
आचार्य ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल शुरू की है, जिसमें आचार्य ने पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से पेड़-पौधों की लगातार हो रही कटाई पर मध्यप्रदेश सरकार से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनको फलदार वृक्ष बनाने की अपील की। इधर, आचार्य ने अपने विहार के चलते सुबह और शाम को होने विश्राम के दौरान विश्राम स्थलों पर पौधारोपण भी किया। आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने जब शास्त्र को पढ़ा, तब लगा कि इस देश को करीब पांच सौ करोड़ वृक्षों की आवश्यकता है। अगर आने वाले समय में यह क्लाइमेट परिवर्तन नहीं होगा तो आने वाले समय में यही गर्मी का ट्रेंम्प्रेचर 57 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
अगर ऐसी ही स्थिति निर्मित रही तो बैठे-बैठे ही व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा। समय रहते हुए यदि साधु-संत समाज को जाग्रत नहीं करेंगे और नेता-अभिनेता लोगों में यह प्राण मंत्र नहीं फूकेंगे तो हम पर्यावरण की भी रक्षा कभी नहीं कर पाएंगे। अब हमें जीवित रहने के लिए पेड़ लगाने ही होंगे। तभी हमारा मानव जीवन भी सुखमय बनता है। इस दौरान विहार में आचार्य के साथ इंदौर, उज्जैन, सुसनेर, झालावाड़, नजरपुर, बिछड़ौद, घट्टिया, घोंसला सहित सैंकड़ों की संख्या में समाजजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का अनोखा भक्त
बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं, जो कि उनका आशीर्वाद लेकर ऐसे असंभव कार्य भी पूर्ण कर लेते हैं, जिनके बारे में सोच कर भी डर लगने लगता है। बाबा महाकाल के एक ऐसे ही भक्त ने 38 दिनों पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर एक ऐसी ही धार्मिक यात्रा शुरू की थी। बाबा महाकाल के इस भक्त को भगवान पर इतना भरोसा था कि वह जय महाकाल का उद्घोष कर उज्जैन से रवाना हो गया और उसने कई किलोमीटर की यात्रा कर भगवान के दर्शन का लाभ लिया और अंत में वह फिर धार्मिक नगरी उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा और इस यात्रा के पूर्ण होने पर उसने बाबा महाकाल को यात्रा के सानंद सम्पन्न होने पर धन्यवाद दिया।
राजवर्धन सिंह सिसोदिया बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जिन्होंने 25 मई 2024 को बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया था, जिसके बाद इस कठिन यात्रा की शुरुआत की गई थी। इसके बाद वे साइकिल से खाटूश्याम, सालासर बालाजी, माता वैष्णो देवी मंदिर और बाबा बर्फानी अमरनाथ भगवान के दर्शन करने पहुंचे कुल 38 दिनों की इस यात्रा में राजवर्धन सिंह सिसोदिया ने जय श्री महाकाल का उद्घोष करने के साथ जहां इस यात्रा को पूर्ण किया।
वहीं वे इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भी नजर आए। यात्रा पूर्ण कर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राजवर्धन सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह बाबा महाकाल की शक्ति है जो कि इस यात्रा को मैंने पूर्ण किया। यात्रा के दौरान आने वाले व्यवधान पर आपने कहा कि कठिनाई तो हर कार्य में आती है लेकिन मेरे साथ मेरे बाबा महाकाल का आशीर्वाद था इसीलिए मैंने इस यात्रा को पूर्ण किया है।
