फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two world records will be made simultaneously in Ujjain on 31st December

MP News: 31 दिसंबर को उज्जैन में एक साथ बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड, एक छत के नीचे सभी मंदिरों के होंगे दर्शन

Sat, 30 Dec 2023 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Dec 2023 05:04 PM IST
सार

MP News: 31 दिसंबर वर्ष के अंतिम दिन उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर के दरबार में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर में पहली बार निर्धन लोगों के लिए बड़े सामूहिक भोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भोजन करने वाले लोगों को बफर्ड पार्टी दी जाएगी। साथ ही एक ही छत के नीचे भारत के सभी मंदिरों के दर्शन भी कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंध समिति और लायंस क्लब ऑफ उज्जैन के द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Two world records will be made simultaneously in Ujjain on 31st December
31 दिसंबर को उज्जैन में एक साथ बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में 31 दिसंबर रविवार को वर्ष 2023 के अंतिम दिन शहर के मध्य चामुंडा माता मंदिर के नाम एक साथ दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे जिसकी तैयारी मंदिर समिति द्वारा जोर-जोर से की जा रही है। 31 दिसंबर को प्रथम बार निर्धन एवं गरीब वर्ग के लिए सबसे बड़ा स्वरूचि भोज (बफेड) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें असंख्य लोग भोजन करेंगे।

विज्ञापन


दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी
बता दें कि यह भोजन भी शादी विवाह की तरह होगा। वहीं मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रथम बार भारत के सर्वाधिक हिंदू तीर्थों सप्तपुरी, चारधाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ आदि का एक छत के नीचे दर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पूर्व में भी चामुंडा माता भक्त समिति दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। जिसमें सर्वाधिक साबुदाना खिचड़ी बनाने एवं वितरित करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र भी समिति को प्रदान किए गए
भारतीय खाद्य एवं मानक प्राधिकरण द्वारा सेफ भोग प्रमाण पत्र भी समिति को प्रदान किया जा चुका है। लॉकडाउन में भी चामुंडा माता भक्तसमिति ने 10 लाख भोजन पैकेट वितरीत किए थे। संयोजक पं. शरद चौबे, पं. सुनील चौबे एवं वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र शाह के अनुसार भक्त समिति के स्थापना दिवस 1 जनवरी के उपलक्ष्य में मंदिर का नाम मंदिर की भोजनशाला से भोजन वितरण के कारण भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का विचार आया
चामुंडा माता मंदिर से प्रतिदिन सुबह और शाम अनेक लोगों को भोजन वितरित किया जाता हैं। इसी पर प्रबंध समिति को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का विचार आया कि गरीबों को भोजनशाला से भोजन कराने के दौरान जो लोग भोजनशाला में लाइन में लगकर इंतजार कर भोजन ग्रहण करते हैं उनके लिए एक सामूहिक भोज बफर्ड करने निर्णय लिया गया।


31 दिसंबर को किया जाना प्रस्तावित
यह आयोजन 31 दिसंबर को किया जाना प्रस्तावित किया गया। इसके साथ ही लॉकडाउन में मंदिर परिसर में निर्मित सचित्र भारत दर्शन के संबंध में गोल्डन बुक से चर्चा करने पर उनके द्वारा यह बताया गया कि ऐसी भारत दर्शन की व्यवस्था कहीं नहीं है। इसलिए क्यों इसका भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करायें। इस पर विचार कर इसका भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंध समिति एवं लायंस ऑफ उज्जैन के द्वारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शहर के लोगों को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed