फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three prisoners serving sentences rape and murder escaped Khachrod sub-jail pretext of painting.

Khachrod News: खाचरौद उपजेल से तीन कैदी फरार, मेंटेनेंस के दौरान पेंटिंग के बहाने सीढ़ी लगाकर दीवार फांदी

Fri, 26 Dec 2025 10:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खाचरौद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खाचरौद Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 10:47 AM IST
सार

खाचरौद उपजेल में पेंटिंग के बहाने काम कर रहे तीन विचाराधीन कैदी सीढ़ी के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन
Three prisoners serving sentences rape and murder escaped  Khachrod sub-jail pretext of painting.
खाचरौद उप जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाचरौद उपजेल में मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। गुरुवार शाम तीन विचाराधीन कैदियों ने जेल की दीवार से सीढ़ी लगाकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार कैदियों के फोटो जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खाचरौद उपजेल में दुष्कर्म के मामले में भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गांव चंदवासला निवासी नारायण पिता भेरुलाल जाट, दुष्कर्म प्रकरण में ही मालाखेड़ी निवासी गोपाल पिता बापूलाल तथा हत्या के मामले में नागदा जवाहर मार्ग निवासी गोविंद पिता आशाराम बंद थे। गुरुवार शाम तीनों कैदियों ने जेल कर्मचारियों को चकमा देते हुए एक वार्ड में रखी सीढ़ी को जेल की दीवार से लगाया और उस पर चढ़कर दीवार फांदते हुए फरार हो गए। घटना को लेकर केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल के अष्टकोण हिस्से में तीनों कैदी पेंटिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां रखी सीढ़ी का सहारा लेकर वे फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: मछली के जाल में फंसने से युवक की मौत, जाल निकालते समय तालाब में डूबा, साथी पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें रवाना की गई हैं। इसके अलावा कैदियों के परिजनों के यहां भी पुलिस दल भेजा गया है। जेल परिसर से लगे खेतों, आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन पर भी सघन तलाश की जा रही है।

पेंटिंग के बहाने रची फरारी की साजिश

जेल में पेंटिंग का काम कर रहे तीनों कैदियों ने पूरी योजना के तहत सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दिया। शाम के समय सभी कैदियों के बैरक में लौटने के दौरान उन्होंने भी पेंटिंग में उपयोग किए गए रंग के डिब्बे जमा कर दिए, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। इसके बाद उन्होंने पेंटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही सीढ़ी को दीवार के पास ही छोड़ दिया और मौका मिलते ही उसी सीढ़ी के सहारे जेल की दीवार लांघकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और फरार कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed