फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   four eclipses in the year 2025 when the eclipse will happen in 2025

Eclipses 2025:साल 2025 में होंगे चार ग्रहण,एक ही नजर आएगा भारत में,जानिए कब होंगे ग्रहण

Fri, 27 Dec 2024 03:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2024 03:59 PM IST
सार

आने वाले साल 2025 में चार ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। इनमें से केवल एक ग्रहण भारत में दिखाई देगा। बाकी अन्य ग्रहणों का भारत में असर नहीं होगा।
 

विज्ञापन
four eclipses in the year 2025  when the  eclipse will happen in 2025
साल 2025 में चार ग्रहण होंगे - फोटो : फाइल

विस्तार

नए साल यानि 2025 में  चार ग्रहण होंगे। इनमें से दो ग्रहण मार्च के महिने में होंगे जबकि दो ग्रहण सितंबर के माह में आएंगे।  खास बात ये है कि इनमें से केवल एक ग्रहण, जो सितंबर महिने में होगा, उसका असर भारत में होगा। 7-8 सितंबर 2025 को होने वाले चन्द्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन

 
जीवाजी वेधशाला उज्जैन के अधीक्षक राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के अनुसार, नए साल में  पहला  ग्रहण चन्द्रग्रहण होगा। ये 14 मार्च 2025 को होगा। भारतीय समय के अनुसार पूर्ण चन्द्रग्रहण का प्रारम्भ 14 मार्च 2025 को प्रातः 10:39:03 बजे पर होगा। मध्य की स्थिति दोपहर 12:29:09 बजे पर होगी। इस समय चन्द्रमा का 118.3 प्रतिशत भाग ढका हुआ होगा। मोक्ष की स्थिति दोपहर 02:18:02 बजे पर होगी। इस समय भारत में दिन होने के कारण यह ग्रहण भारत में  नहीं दिखेगा। यह ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।
विज्ञापन


जीवाजी वेधशाला उज्जैन के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के अनसार, वहीं दूसरा ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह  दिनांक 29 मार्च 2025 को होगा। भारतीय समय के अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण का प्रारम्भ 29 मार्च 2025 को दोपहर 02:20:08 बजे पर होगा। मध्य की स्थिति दोपहर 06:17:04 बजे पर होगी। इस समय सूर्य का 93.7 प्रतिशत भाग  ढका  होगा। मोक्ष की स्थिति सायं 06:13:06 बजे पर होगी। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा।  यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, सम्पूर्ण यूरोप और उत्तर-पश्चिम रशिया में दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा  ग्रहण  पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण दिनांक 7-8 सितंबर  2025 को होगा। भारतीय समय के अनुसार पूर्ण चन्द्रगहण का प्रारम्भ 7 सितम्बर 2025 को रात्रि 09:56:08 बजे पर होगा। मध्य की स्थिति मध्यरात्रि 11:41:08 बजे पर होगी। इस समय चन्द्रमा का 136.8 प्रतिशत भाग ढका  होगा। मोक्ष की स्थिति दिनांक 8 सितम्बर 2025 को मध्यरात्रि 01:26:08 बजे पर होगी। यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर आस्ट्रेलिया, एशिया, हिन्द महासागर और यूरोप में भी दिखाई देगा।


चतुर्थ ग्रहण साल का अंतिम  आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण दिनांक 21-22 सितम्बर 2025 को होगा। भारतीय समय के अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण का प्रारम्भ 21 सितम्बर 2025 को रात्रि 10:59:08 बजे पर होगा। मध्य की स्थिति दिनांक 22 सितम्बर 2025 को मध्यरात्रि 01:11:09 बजे पर होगी। इस समय सूर्य का 85.5 प्रतिशत भाग ढका होगा। मोक्ष की स्थिति मध्यरात्रि 03:23:00 बजे पर होगी। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। यह ग्रहण न्यूजीलैण्ड, पूर्वी मलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में दृश्य होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed