फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The old man committed suicide by hanging himself from a bullock cart in ujjain

Ujjain: वृद्ध ने बैलगाड़ी में फंदा डालकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताया शराब पीने का आदी था मृतक

Tue, 18 Jun 2024 06:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Jun 2024 06:08 PM IST
सार

Ujjain: घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम जलवा में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने रात में बैलगाड़ी से लटक कर फांसी लगा ली। आज सुबह लोगों ने देखा तो शव मिला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद कर लिया है।
 

विज्ञापन
The old man committed suicide by hanging himself from a bullock cart in ujjain
वृद्ध ने बैलगाड़ी में फंदा डालकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटिया थाना पुलिस ने बताया कि शंकरलाल पिता भेरूलाल सूर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी जलवा शराब पीने का आदी था। कल रात उसने शराबखोरी की और पूरी रात वापस नहीं लौटा। इस दौरान उसने घर के बाहर खड़ी बैलगाड़ी में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


आज सुबह जब गांव के लोगों ने देखा तो उसकी लाश बैलगाड़ी से लटकी मिली। पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई थी और एफएसएल टीम भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने शराब के नशे में फंदा लगाकर जान दी है। मौके पर उसके परिवार के लोग भी आ गए थे। उन्होंने बताया कि शंकरलाल शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में बयान लिए गए हैं तथा आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed