फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   miscreants did recce on first day, broke lock of house on the second day fled to Indore in car after theft

Ujjain News: पहले रेकी, फिर बदमाशों ने तोड़ा ताला, लाखों का माल समेटकर कार से इंदौर भागे, पुलिस ने दो को पकड़ा

Thu, 13 Mar 2025 10:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 10:57 AM IST
सार

उज्जैन में चोरी की वारदात को करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर 6 लाख कीमत की बलेनो कार के साथ 5.62 लाख के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
miscreants did recce on first day, broke lock of house on the second day fled to Indore in car after theft
पुलिस ने किया वारदात का खुलासा।

विस्तार

उज्जैन में बोहरा समाज की महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नगदी चोरी करने वाले 2 बदमाशों को कैमरों की मदद से पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने एक दिन रेकी की और दूसरे दिन चोरी करने के बाद कार से भाग निकले थे।

विज्ञापन


खाचरौद एसडीओपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि सैफी गली में रहने वाली बोहरा समाज की 60 वर्षीय सुरैया पति स्व. हकीमउद्दीन मडावदावाला ने 8 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने अज्ञात बदमाशों द्वारा घर का ताला तोड़कर 5.82 लाख के आभूषण, हजारों रुपए नगद, बैंक पासबुक और चेकबुक समेत अन्य समान चोरी होने की बात कही थी। थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने टीम के साथ क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। जिसमें 3 बदमाश दिखाई दिए। बदमाश बलेनो कार से आए थे। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू की गई, जिससे पता चला कि बदमाश इंदौर की ओर भागे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 81 दिन बाद खुला दिनदहाड़े हुई वारदात का राज, कचरा बीनने वालों ने उड़ाया था 1.20 लाख का माल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से चोरी का माल बरामद  
एसआई आरसी दलोदिया, एसआई प्रकाश डाबर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, नरेंद्रसिंह, आरक्षक विशाल मेवाड़ा के साथ सायबर सेल से आरक्षक कृष्णा की टीम को रवाना किया गया। जहां से समीर पिता नासिर पठान (24) निवासी खजराना इंदौर और प्रकाश पिता भंगडा (40) निवासी टांडा धार (हाल मुकाम कृष्णबाग कॉलोनी, खजराना, इंदौर) को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में साथी इकबाल पिता जफर हुसैन के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया। टीम ने गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। उनकी निशानदेही पर 6 लाख कीमत की बलेनो कार के साथ 5.62 लाख के सोने के आभूषण बरामद किए गए। इनमें 8 नग टॉप्स, 2 पेंडल, 3 अंगूठी, 2 चेन, 3 सोने के तार सहित स्टोन और पासपोर्ट शामिल हैं। वहीं, प्रकाश की निशानदेही पर एक अंगूठी, दो टॉप्स, एक पेंडल और पासबुक के साथ 2 चेकबुक बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नगद रुपये इकबाल के पास हैं। अब उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: टॉर्च की रोशनी में लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, वाहन चोरी का खुलासा

पहले रेकी, फिर की चोरी की वारदात
एसडीओपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि वारदात के समय सुरैया मडावदावाला नमाज पढ़ने के लिए गई थीं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे एक दिन पहले रेकी कर गए थे। उन्हें समझ आ गया था कि रमजान में कई बोहरा परिवार घर पर नहीं होते हैं। दूसरे दिन मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि 8 मार्च को सुरैया (60) निवासी सैफी गली, खाचरौद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह रमजान के कारण रोजाना नमाज पढ़ने जाती हैं। 7 मार्च को शाम 6 बजे वह घर पर ताला लगाकर नमाज और इफ्तारी के लिए गई थीं। शाम करीब 7:15 बजे वापस लौटीं तो दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में गहने समेत अन्य सामान नहीं था। अब पुलिस तीसरे आरोपी इकबाल की तलाश में जुटी है, ताकि चोरी का बचा माल भी बरामद किया जा सके।

धार हादसे का वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed