{"_id":"65214bb18916a06bbc00f497","slug":"the-kashmir-files-director-vivek-agnihotri-visited-mahakal-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किए महाकाल के दर्शन; अगली फिल्म के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किए महाकाल के दर्शन; अगली फिल्म के लिए की प्रार्थना
Sat, 07 Oct 2023 05:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:44 PM IST
सार
शिव दर्शन पर बनाई जा रही अगली फिल्म को लेकर मांगा बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बाबा महाकाल से प्रार्थना की।
विज्ञापन
महाकाल दरबार में फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आज बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन नंदी हॉल से करने के बाद नंदी हॉल में ही भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान उन्होंने पंडित से माथे पर तिलक लगाया और पुष्पहार भी पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अमर उजाला को बताया कि मैंने द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में शिव जी के बारे में काफी कुछ बताने का प्रयास किया था, जिससे विश्व के युवाओं को इस बारे में काफी जानकारी लगी थी। अब मैं अपनी अगली फिल्म शिव दर्शन पर बनाना चाहता हूं। जिसे विश्वभर के सभी प्राणी देखें और उन्हें भगवान शिव के बारे में सब कुछ पता चले। पूरा विश्व एक है, पूरा भारत एक है। वह जनकल्याण और मानव कल्याण के काम आए। यही कामना बाबा महाकाल से करने आया था कि वह मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं अच्छे से भगवान शिव के दर्शन को विश्व पटल पर ला सकूं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में हम सभी जगह जाकर इस बारे में प्रचार प्रसार करने वाले हैं। शिव दर्शन पर दार्शनिक और चिंतन करने का बीड़ा हमने उठाया है। विवेक अग्निहोत्री ने बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों पर जाकर भी भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर वह यहां से रवाना हो गए।
