Ujjain News: टॉर्च की रोशनी में लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, वाहन चोरी का खुलासा
एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि खाचरौद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे हथियारों से लैस बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया, उनसे पूछताछ में वाहन चोरी का खुलासा हुआ।
विस्तार
उज्जैन जिले में रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे छिपकर टॉर्च की रोशनी में लूट-डकैती की योजना बना रहे कंजर गिरोह के पांच बदमाशों को दो थाना पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 12 बोर की बंदूक, देसी कट्टा जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कंजरों ने 8 दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चोरी करना भी कबूल किया है।
एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम बेड़ावन्या में खाचरौद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे हथियारों से लैस 7 से 8 बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिस पर भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी और खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया की टीम बनाई गई और बदमाशों की घेराबंदी के लिए रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें: खेत की रखवाली कर रहे व्यक्ति की मौत, परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस ने इसलिए रोका
ब्रिज के नीचे अंधेरे में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी दिखाई दी। बदमाशों के छिपे होने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पांच बदमाश गिरकर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश बचकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से 12 बोर की बंदूक, देसी कट्टा, चाकू, लोहे की टामी, जिंदा कारतूस और अन्य औजार बरामद किए गए। थाने लाकर पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम सुरेंद्र उर्फ शैलेन्द्र पिता राममूर्ति कंजर (21), प्रकाश पिता लक्ष्मीनारायण उर्फ लच्छा कंजर (29), लखन पिता रामचंद्र कंजर (32), बंटी पिता विक्रम कंजर (20) निवासी लाखाखेड़ी कंजर डेरा झालावाड़, राजस्थान और मांगीलाल पिता सुखीराम बागरी (52) निवासी ग्राम बिरियाखेड़ी, बिरलाग्राम बताए।
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर डकैती और यात्री बसों को रॉपी लगाकर लूटने की फिराक में होने की बात कबूल की। बदमाशों के खिलाफ वारदात योजना बनाने के साथ आर्म्स एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया। पांचों को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: 81 दिन बाद खुला दिनदहाड़े हुई वारदात का राज, कचरा बीनने वालों ने उड़ाया था 1.20 लाख का माल
पूछताछ में मिली 5 बाइक, 2 चार पहिया गाड़ियां
खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि कंजरों से पूछताछ में वाहन चोरी का सुराग मिला है। झालावाड़ से आकर गिरोह के सदस्य बिरलाग्राम में रुकते थे। उन्होंने खाचरौद और बिरलाग्राम क्षेत्र से दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी किए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार कंजरों से अब तक 6 बाइक बरामद की जा चुकी हैं। वहीं, खाचरौद से चुराई गई एक इको मारुति कार और ग्राम चिरोला से चुराई गई तूफान गाड़ी भी बरामद की गई है। अब पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
धार में भीषण हादसे का वीडियो...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
