फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The girl had jumped from the zero point bridge after consuming poison, the family said - the young man is troubling her by making a fake ID, she does not want to live anymore

Ujjain News: जहर खाकर जीरो पाइंट ब्रिज से कूदी थी युवती, परिजन बोले - युवक फर्जी आईडी बनाकर कर रहा परेशान, अब जीना नहीं चाहती

Thu, 26 Dec 2024 03:10 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
The girl had jumped from the zero point bridge after consuming poison, the family said - the young man is troubling her by making a fake ID, she does not want to live anymore
जहर खाकर जीरो पाइंट ब्रिज से कूदी थी युवती, परिजन बोले - युवक फर्जी आईडी बनाकर कर रहा परेशान
उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित जीरो पाइंट ओवर ब्रिज से एक 19 वर्षीय युवती मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर कूद गई थी। ऊंचाई से कूदने से पहले उसने चूहामार दवाई भी पी ली थी। हालांकि आत्महत्या के लिए डबल प्रयास करने के बावजूद उसकी मौत नहीं हुई और कुछ युवकों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने काफी देर मशक्कत के बाद उससे उसका नाम पूछा और फिर उसने अपने परिजनों का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में जानकारी निकालने पर पता चला कि
उज्जैन फ्रीगंज से पुराने शहर को जोड़ने वाले नए रेलवे ब्रिज के ऊपर से छलांग लगाने वाली युवती ने दरअसल यह कदम इसिलिए उठाया क्योंकि देवास का रहने वाला एक युवक उससे शादी करना चाहता है लेकिन परिवार के लोग नहीं चाहते कि दोनों की शादी हो इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और उसे बदनाम करने का प्रयास किया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई लेकिन थाने पर की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इसी बात से नाराज और परेशान युवती ने ब्रिज से कूदकर रेलवे ट्रैक पर अपनी जान देने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान बच गई। हालांकि युवती को गंभीर चोट आई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं परिजनों ने भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं यह घटनाक्रम होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है।
विज्ञापन


घर से कोचिंग पर जाने का का कर निकली थी युवती

पायल पिता तुलसीराम निवासी अति. विश्व बैंक कॉलोनी के परिजनों ने बताया कि वह घर से कोचिंग जाने का कहकर मिली थी। लेकिन उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

22 वर्षों पूर्व पार्षद की हत्या के आरोपी ने साथियो के साथ मिलकर भतीजे को पीटा

22 वर्षों पूर्व पार्षद की हत्या के आरोपी ने साथियो के साथ मिलकर भतीजे को पीटा

22 वर्षों पूर्व पार्षद की हत्या के आरोपी ने साथियो के साथ मिलकर भतीजे को पीटा

22 वर्षों पूर्व पार्षद की हत्या के आरोपी ने साथियो के साथ मिलकर भतीजे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed