फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused who stole 2 kg of silver jewellery from Nagda was arrested from Indore.

Ujjain News: नागदा में आभूषण की दुकान से चुराए दो किलो चांदी के गहने, आरोपी इंदौर में माल के साथ गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
सार

नागदा में ज्वैलरी दुकान से दो किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार कर 4.60 लाख के गहने बरामद किए। चोरी का माल सराफा व्यापारी को बेचा गया था। दोनों आरोपियों को पकड़कर 6 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
The accused who stole 2 kg of silver jewellery from Nagda was arrested from Indore.
चोरी का माल बरामद

विस्तार

बिरलाग्राम नागदा में आभूषण दुकान से दो किलो चांदी के आभूषण चुराने के मामले में पुलिस ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 4.60 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी रिमांड पर है।

विज्ञापन


नागदा के थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि फरियादी प्रकाशचंद्र पिता रामनिवास सोनी निवासी नागदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उनकी आभूषण की दुकान से 29 मार्च को अज्ञात व्यक्ति करीब 2 किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गया, जिसकी कीमत 4.60 लाख रुपये है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। सायबर टीम की भी मदद ली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक: मकान में लगी आग में जिंदा जली वृद्धा, तार से बंधा मिला मुंह; बेटे पर आग लगाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी हिरासत में
इसी बीच, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के दतौदा में दबिश दी और यहां से वारदात को अंजाम देने वाले सुरेश पिता कैलाश राठौड़ निवासी ग्राम दतौदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चोरी गया माल उसने इंदौर के सराफा क्षेत्र में एक व्यापारी को बेचा है। आरोपी के बयान पर पुलिस टीम मनीष पिता गट्टूलाल निवासी कमाठीपुरा, इंदौर की दुकान पर पहुंची और चोरी गए 2.039 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने व्यापारी को भी आरोपी बनाते हुए हिरासत में लिया है।

छह अप्रैल तक रिमांड पर
आरोपी को ग्राम दतौदा में उसके ही घर से पकड़ा गया। वह पहले भी इंदौर जिले के महू में इसी तरह से वारदात कर चुका है। 29 मार्च को नागदा में जब ज्वैलरी शॉप के मालिक लघुशंका के लिए गए थे तभी वह सामने स्थित दुकान पर चाय पी रहा था। मौका देखकर वह दुकान में पहुंचा और जेवरात के डिब्बे लेकर रफूचक्कर हो गया था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ एवं अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे छह अप्रैल तक रिमांड पर सौंपा है।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed