फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Elections: BJP Wins Susner Council President Post, Panchayat Bypoll Results Announced

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, पंचायत उपचुनाव के नतीजे जारी

Sat, 03 Oct 2026 12:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 03 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है।

 

विज्ञापन
MP Elections: BJP Wins Susner Council President Post, Panchayat Bypoll Results Announced
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। आगर-मालवा की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोट से हराया। राजनगर में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में परिणाम आया है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पंचायत उपचुनाव के नतीजे भी जारी हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया गया था। पंचायतों में खाली पदों को भरने के लिए वोट डाले गए थे। मतदान के बाद शनिवार को सभी संबंधित केंद्रों पर मतगणना कराई गई। सुरक्षा को देखते हुए मतगणना स्थलों पर पुलिस बल भी लगाया गया था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, कई सौगात देंगे; देखें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन


सुसनेर में भाजपा प्रत्याशी ने मारी बाजी
आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला था। मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के प्रदीप सोनी विजयी रहे। उन्हें कुल 5,663 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 4,703 वोट प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच 960 वोटों का अंतर रहा। चुनाव में 149 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। सुसनेर में मतदान के दौरान कुल 75.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुसनेर की जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुसनेर में विकास का कमल खिला। उन्होंने सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी जी को विजयश्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा यह विजय जनता के विश्वास और भाजपा की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों में आस्था की जीत है। इस शानदार विजय के लिए सुसनेर की जनता, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: कूनो-गांधी सागर के बाद अब नौरादेही बनेगा चीतों का नया ठिकाना, सात अक्तूबर को सीएम छोड़ेंगे 2 चीते


राजनगर में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतीं
राजनगर क्षेत्र की सीलोन पंचायत के उपचुनाव में भाजपा समर्थित रामसखी पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 453 वोट से हराया। चुनाव को देखते हुए मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में तेंदुए की तलाश के बीच मवेशी का शव मिला, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे और ड्रोन से निगरानी

पंचायत उपचुनाव में कई जगह बदला समीकरण
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पंचायत उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। शुरुआती परिणामों में कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है। देवास जिला पंचायत वार्ड-14 से कांग्रेस समर्थित सुनील अमानसिंह चौहान विजयी रहे। तेगांव की साकट्या पंचायत में सरपंच पद पर लक्ष्मीनारायण लच्छू ने जीत दर्ज की। तलाम की इटावा माताजी पंचायत में भाजपा समर्थित कुशालसिंह चुनाव जीते। निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8 से कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी विजयी हुईं। दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक में जनपद सदस्य पद पर बाबूलाल सौर ने जीत हासिल की। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के बंगले में चोरी, ताला तोड़कर एक्टिवा, सिलेंडर और नल की टोटियां ले गए चोर

103 पदों के लिए हुई थी वोटिंग
पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया प्रदेश में रिक्त पदों को भरने के लिए कराई गई थी। कुल 4,235 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ जगह नामांकन नहीं होने के कारण चुनाव नहीं कराया गया। जिन पदों के लिए मतदान हुआ, उनमें 4 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल थे। इन चुनावों में औसतन 56.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब मतगणना पूरी होने के साथ जिलों से परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। शेष सीटों के नतीजे भी संबंधित जिलों से जारी किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed