फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Panchayat Vice President's Husband Attacked After Car Stopped, 4 Accused Named

दतिया: भांडेर जनपद उपाध्यक्ष के पति की कार रुकवाकर किया हमला, फरार आरोपी समेत चार पर मामला दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

देर रात कुछ लोगों ने पीतांबरा पीठ से दर्शन कर लौट रहे भांडेर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति प्रदीप धाकड़ की कार रोककर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने जनपद अध्यक्ष के पति समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Datia: Panchayat Vice President's Husband Attacked After Car Stopped, 4 Accused Named
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार रात दतिया के रिंग रोड पर भांडेर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन धाकड़ के पति प्रदीप धाकड़ (38) के साथ कार रुकवाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। धाकड़ ने भांडेर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी यादव के पति बलदाऊ यादव समेत चार लोगों पर इस हमले का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप धाकड़ शुक्रवार रात करीब 11 बजे मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद कार से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। रास्ते में रिंग रोड के पास आरोपियों ने उनकी कार को रुकवा लिया और कार रुकते ही आरोपियों ने प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित ने वारदात में शामिल आरोपियों के रूप में फरार बलदाऊ यादव के अलावा विक्रम यादव, राजू यादव और रंजीत यादव के नाम पुलिस को बताए हैं। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल प्रदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीहोर: आधी रात जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ चौराहा हत्याकांड से जुड़ा मामला
मामले में नामजद आरोपी बलदाऊ यादव का नाम दतिया के चर्चित राजगढ़ चौराहा हत्याकांड से भी जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ चौराहा हत्याकांड मामले में बलदाऊ यादव को 11 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है और वह फरार चल रहा है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी महेश यादव की जेल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बलदाऊ यादव की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब पीड़ित प्रदीप धाकड़ ने भी फरार बलदाऊ यादव पर मारपीट में शामिल होने का आरोप दर्ज कराया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिजनों ने बताया पुराना विवाद
पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार रात हुई इस वारदात को सालोन बी स्थित सब स्टेशन को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जोड़कर देखा है। परिजनों का कहना है कि सब स्टेशन के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। वहीं विधानसभा उपचुनाव के बाद सामने आई  इस घटना को स्थानीय स्तर पर क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है। कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार पुलिस पुराने विवाद, शिकायत में दर्ज आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed