स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उज्जैन जिले में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां निरंतर रूप से जारी हैं। गुरुवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में सघन साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 7 बजे अपने-अपने कार्यालय में एकत्र होकर सफाई में भाग लिया और अपने कार्यालय की सफाई की।
MP: कलेक्टर ने चेंबर में उतरकर उठाया कचरा, कमिश्नर ने थामी झाड़ू, उज्जैन में ऐसा नजारा देखकर लोग हुए हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:56 PM IST
सार
प्रशासनिक संकुल भवन में भी साफ सफाई की गई,जिसमें कमिश्नर उज्जैन संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भवन परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश का संदेश दिया गया। कमिश्नर गुप्ता ने झाड़ू से भवन परिसर की सफाई की।
विज्ञापन
