फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: नवरात्रि में गरबा-डांडिया की मचेगी धूम, न्यू नवरंग के गरबों का प्रशिक्षण ले रहीं युवतियां, तस्वीरें

Wed, 25 Sep 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

Ujjain: नवरात्रि में गरबा-डांडिया की मचेगी धूम, न्यू नवरंग के गरबों का प्रशिक्षण ले रहीं युवतियां, तस्वीरें

विज्ञापन
Ujjain Garba-Dandiya will be a hit during Navratri girls are taking training for Garba of New Navrang pictures
युवतियां - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में नवरात्रि पर इस बार भी शहर पूरी तरह उत्सव में डूबने को आतुर दिखाई दे रहा है। उज्जैन में परंपरागत गरबे की धूम मचेगी, वहीं कई स्थानों पर डांडिया-गरबा रीमिक्स की तर्ज पर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देंगे। शहरवासी के साथ आयोजक भी इसकी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। गरबा को लेकर युवा युवती इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने अभी से रिहर्सल करना शुरू कर दी है।
Ujjain Garba-Dandiya will be a hit during Navratri girls are taking training for Garba of New Navrang pictures
युवतियां - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्रि के लिए देवी मंदिरों में साज-सज्जा चल रही है। वहीं गली-मोहल्लों में दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। गरबा-डांडिया की प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है। नवरात्रि में न्यू नवरंग डांडिया 2024 का आयोजन 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कालिदास अकादमी प्रांगण में होने जा रहा है। जिसमें भक्त मां की आराधना गरबों के माध्यम से करेंगे। 
Ujjain Garba-Dandiya will be a hit during Navratri girls are taking training for Garba of New Navrang pictures
युवतियां - फोटो : अमर उजाला
संस्था के अध्यक्ष भाजपा नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संरक्षण में आयोजित इस 9 दिवसीय गरबा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक गरबे देखने की व्यवस्था की जाएगी। कालिदास अकादमी में आयोजित गरबा के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पलक पटवर्धन द्वारा बालिकाओं को गरबों का प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 4 से 6 के बीच कालिदास अकादमी प्रांगण में दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain Garba-Dandiya will be a hit during Navratri girls are taking training for Garba of New Navrang pictures
युवतियां - फोटो : अमर उजाला
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, नरेश शर्मा, संयोजक अभय यादव, कोषाध्यक्ष योगेश ठाकुर, सचिव गोविंद सोलंकी, उपाध्यक्ष आजाद ठाकुर, प्रचार मंत्री संजय दिवटे सहित न्यू नवरंग डांडिया की पूरी  टीम आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed