फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One Nation One Election Dati Maharaj Backs Unified Polls, Says Frequent Elections Waste Time and Resources

उज्जैन: वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर, दाती महाराज बोले- बार-बार चुनाव से संसाधनों और समय का नुकसान

Mon, 07 Sep 2026 09:25 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 09:25 AM IST
सार

उज्जैन प्रवास पर आए महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज ने वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने पर जोर देते हुए युवाओं से इसके समर्थन में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों से संसाधनों और समय का नुकसान होता है और शिक्षकों को भी गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाता है। 

विज्ञापन
One Nation One Election Dati Maharaj Backs Unified Polls, Says Frequent Elections Waste Time and Resources
परमहंस दाती महाराज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिद्ध शक्तिपीठ शनि धाम के पीठाधीश्वर एवं महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज ने देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने पर जोर दिया है। उज्जैन प्रवास पर आए दाती महाराज ने कहा कि युवाओं को इस व्यवस्था के समर्थन में आगे आना चाहिए, क्योंकि बार-बार होने वाले चुनावों से देश के संसाधनों और समय का बड़ा नुकसान होता है।

विज्ञापन


देश का अन्नदाता किसान और अधिक मजबूत हो- दाती महाराज
दाती महाराज ने विशेष रूप से शिक्षकों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने के कारण गांव-देहात के शिक्षकों को साल भर कभी रसीद काटने, कभी जनगणना तो कभी चुनावी ड्यूटी में लगा दिया जाता है। इससे उनका अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक और मानसिक शोषण होता है। वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से शिक्षकों को अपनी मूल जिम्मेदारी यानी पढ़ाने का पर्याप्त समय मिलेगा। जब शिक्षक बच्चों को सही समय और बेहतर शिक्षा दे पाएंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। दाती महाराज ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की महासवारी में भाग लिया। उन्होंने कहा, 'आज बाबा महाकाल के चरणों में यही प्रार्थना है कि हमारा राष्ट्र सुख-समृद्धि से परिपूर्ण और वैभवशाली बने तथा देश का अन्नदाता किसान और अधिक मजबूत हो।'
विज्ञापन


वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा करते हुए दाती महाराज ने संकल्प लिया कि इस बार महाकुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे नि:शुल्क विशाल अन्नक्षेत्र (भोजन व्यवस्था) और नि:शुल्क मेडिकल सेवाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ज्योतिषीय गणनाओं का हवाला देते हुए कहा कि 2028 का सिंहस्थ अद्भुत होगा और इसकी चर्चा पूरे विश्व में होगी, हालांकि इसके लिए कुछ प्रशासनिक व सामाजिक सावधानियां बरतना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो: रामेश्वर की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?

उज्जैन की बेटियों के लिए भी करेंगे सेवा कार्य
पिछले 36 वर्षों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, देश बचाओ’ संकल्प के साथ कार्य कर रहे दाती महाराज ने बताया कि वे अब तक पाली (राजस्थान) में 11,000 से अधिक बेटियों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा दिलाकर उनका विवाह संपन्न करा चुके हैं। अब इसी तर्ज पर उज्जैन की बेटियों के उत्थान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य किया जाएगा।


युवा ही संभालेंगे सनातन और देश की बागडोर
देश के युवाओं पर भरोसा जताते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि ग्रहों की गणनाएं स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि भारत का युवा अब अधिक जागरूक, ज्ञानवान और प्रगतिशील हो रहा है। आने वाले समय में युवा न केवल सनातन संस्कृति को सहेजेंगे, बल्कि देश की पूरी बागडोर भी संभालेंगे। आज का युवा किसी के आगे हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को मजबूत करने वाला बन रहा है।

कर्म फलदाता हैं शनिदेव- दाती महाराज
शनिदेव से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए दाती महाराज ने कहा कि शनिदेव भाग्यविधाता हैं और केवल न्याय का काम करते हैं। वे किसी का अहित नहीं करते, बल्कि सत्कर्म करने वालों को राजा बना देते हैं। इसलिए शनिदेव पर उंगली उठाने से पहले व्यक्ति को अपने कर्मों की ओर देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed