फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Smackies of Ujjain caught during checking in Agar, were carrying 165 grams of drugs filled in Activa

MP News: आगर में चेकिंग के दौरान पकड़ाए उज्जैन के स्मैकची, एक्टिवा में भर कर ला रहे थे 165 ग्राम मादक पदार्थ

Mon, 06 Mar 2023 02:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

आगर की कोतवाली पुलिस ने उज्जैन के दो को 165 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Smackies of Ujjain caught during checking in Agar, were carrying 165 grams of drugs filled in Activa
उज्जैन के दो युवकों से 165 ग्राम मादक पदार्थ जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हजार पुड़िया में बंद 165 ग्राम मादक प्रदार्थ स्मैक बरामद की है। दोनों बदमाश स्मैक लेकर एक्टिवा से मदकोटा होते हुए पिपलोन होकर उज्जैन जा रहे थे। मामले में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली हरिश जेजुलकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पिपलोन मदकोटा रोड पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति एक्टिवा से आते दिखे, जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम गौरव राजसिंह सिसोदिया और दूसरे ने सुंदर सिंह राठौड़ बताया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक हजार पुड़िया मादक पदार्थ की 165 ग्राम स्मैक मिली। जिसे एक्टिवा वाहन सहित विधिवत जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जेजुलकर ने बताया कि स्मैक कहां से कहां ले जा रहे थे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed