{"_id":"67790c444a77da56b0060024","slug":"sita-of-siya-ke-ram-to-visit-lord-mahakaleshwar-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं ‘सिया के राम’ की सीता, बोलीं- महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं ‘सिया के राम’ की सीता, बोलीं- महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई
Sat, 04 Jan 2025 03:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:54 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने भगवान महाकाल की दिव्य आरती में दो घंटे तक भाग लिया और चांदी द्वारा दर्शन भी किए। मदिराक्षी ने मंदिर की व्यवस्थित दर्शन प्रणाली की सराहना की और प्रबंध समिति को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
महाकाल दरबार में टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान टीवी सीरियल सिया के राम की सीता बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचीं। यहां उन्होंने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए। टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार सुबह भस्म आरती में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। ये पूजन पुजारी प्रशांत गुरु एवं पुजारी माधव गुरु ने संपन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया कि मदिराक्षी मुंडले एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी इंडस्ट्री और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। मदिराक्षी ने साल 2019 में लोकप्रिय धारावाहिक 'सिया के राम' से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई। इसके बाद वह स्टार भारत के शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में भी दिखाई दीं। सिया के राम' में मां सीता बनकर लाखों दिलों तक पहुंची थीं।
विज्ञापन
अच्छी व्यवस्था के लिए महाकालेश्वर प्रबंध समिति को दिया धन्यवाद
टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा। मदिराक्षी मुंडले भस्म आरती के बाद चांदी द्वारा से बाबा महाकाल के दर्शन करने भी पहुंचीं। जहां पुजारी प्रशांत गुरु और माधव गुरु द्वारा उन्हें सम्मान के तौर पर ओढ़ाए गए बाबा महाकाल के वस्त्र से काफी खुश नजर आई।
सिया के राम में सादगी से जीता था दिल
'सिया के राम' शो में माता सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले को बहुत फेम मिला। एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने अपनी मासूमियत से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। मदिराक्षी ने 'सिया के राम' में माता सीता का रोल प्ले किया था और तब से हर घर में उनकी बातें होने लगी थीं। उनकी सादगी और सुंदरता को देखकर हर कोई हैरान रहता था।
तेलुगू फिल्मों में भी किया है काम
मदिराक्षी मुंडले एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो तेलुगू और हिंदी भाषाओं में काम करती हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ। उन्होंने पढ़ाई के बाद मदिराक्षी ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। 2015 में, मदिराक्षी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में 'ओरी देवुदोय' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। मदिराक्षी ने हिंदी टेलीविजन में 'सिया के राम' सीरियल से शुरुआत की, जहां उन्होंने सीता का रोल किया था।
