फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Senior BJP leader and his wife murdered with sharp weapon in Ujjain

Ujjain: वरिष्ठ भाजपा नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sat, 27 Jan 2024 11:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया कि लूट के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Senior BJP leader and his wife murdered with sharp weapon in Ujjain
भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और मुन्नी कुमावत का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की किसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी तुरंत नरवर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


गोलीकांड नहीं धारदार हथियारों से हुई हत्या
उज्जैन में डबल मर्डर होने की चर्चा सुबह से ही चारों ओर फैल गई। जिसको लेकर अलग-अलग बातें भी कहीं जा रही थी कोई कह रहा था कि दंपती को गोली मारी गई है तो कोई अन्य तरीके से इन्हें करने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची जो की जांच करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन




मकान में लगे थे सीसीटीवी कैमरे
बताया जाता है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज देखे नहीं है। अगर इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो यह हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अकेले रहते थे दंपती
बताया जाता है कि मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का भी पता लग रही है कि यह हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों को इसकी जानकारी थी कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed