Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Morari Bapu to Narrate Ram Katha Where Lord Krishna Once Received His Education

उज्जैन: महाकाल की नगरी में रामकथा करेंगे मोरारी बापू, जहां श्रीकृष्ण ने ग्रहण की थी विद्या, वहीं सुनाएंगे कथा

Fri, 13 Nov 2026 04:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

17 नवंबर को संत मोरारी बापू भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत 900 श्रद्धालुओं के साथ उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां एक दिवसीय श्रीराम कथा करेंगे। इसके लिए सांदीपनि आश्रम के सामने 30 हजार वर्गफीट का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain: Morari Bapu to Narrate Ram Katha Where Lord Krishna Once Received His Education
महाकाल की नगरी में गूंजेगी मोरारी बापू की मंगल ध्वनि

विस्तार

महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रही है। 17 नवंबर को प्रसिद्ध रामकथा वाचक संत मोरारी बापू उज्जैन आएंगे। भारत स्वस्तिक यात्रा पर निकले बापू इस बार स्टेट गेस्ट के रूप में शहर पहुंचेंगे। उनके साथ दो स्पेशल ट्रेनों से करीब 900 श्रद्धालु भी उज्जैन आएंगे। इस दौरान महाकाल दर्शन, मां शिप्रा के दर्शन और सांदीपनि आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद खाकचौक में एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


सांदीपनि आश्रम के सामने बनेगा भव्य पंडाल
कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौहान और पुनीत नागर के अनुसार श्रीराम कथा के लिए अंकपात रोड स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के सामने खाकचौक में स्थान निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि इसी सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गुरु से शिक्षा प्राप्त की थी। ऐसे आध्यात्मिक महत्व वाले स्थान पर मोरारी बापू के मुख से रामकथा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन


आयोजन के लिए करीब 5 बीघा जमीन पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां लगभग 30 हजार वर्गफीट में पिलरलेस डोम बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को कथा सुनने और बापू के दर्शन करने में सुविधा हो। परिसर में दो भोजनशालाएं भी तैयार की जा रही हैं। आयोजन के लिए एक किसान ने अपनी जमीन निःशुल्क उपलब्ध कराई है। एक दिवसीय इस आयोजन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: बेबो के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, बोले- करीना को पुश्तैनी पेंडेंट पहनने पर माफी मांगने की जरूरत नहीं


सुबह महाकाल दर्शन, फिर होगी रामकथा
मोरारी बापू का उज्जैन आगमन सुबह 7:30 बजे स्पेशल ट्रेन से होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे वे बाबा महाकाल के दर्शन, अभिषेक और पूजन कर 8:30 बजे मां शिप्रा के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के दर्शन करके 10 से दोपहर 1:30 बजे तक श्रीराम कथा करेंगे। कथा के बाद बापू के साथ आए श्रद्धालु परिसर में ही भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर में स्पेशल ट्रेन से उनकी आगे की यात्रा रवाना होगी। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए कलेक्टर से अनुमति ली जा चुकी है।

2023 में भी विशेष रामकथा यात्रा पर आए थे उज्जैन
मोरारी बापू देश-विदेश में अब तक 900 से अधिक रामकथाएं कर चुके हैं। उज्जैन से भी उनका पुराना जुड़ाव रहा है। अगस्त 2023 में वे 12 ज्योतिर्लिंगों की विशेष रामकथा यात्रा 'मानस-900' के तहत स्पेशल ट्रेन से उज्जैन पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे और सरस्वती स्कूल के पास रामकथा सुनाई थी। इससे पहले भी वे सिंहस्थ सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में उज्जैन आ चुके हैं। अब 17 नवंबर को उनकी प्रस्तावित यात्रा और एक दिवसीय रामकथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed