Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Priest Federation Slams Mahakal Temple Committee Over Garbhagriha Entry

महाकाल गर्भगृह प्रवेश पर संग्राम: पुजारी महासंघ की मांग- स्वघोषित संतों को छूट तो पुजारियों से भेदभाव क्यों?

Tue, 17 Nov 2026 09:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह प्रवेश नियमों को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने देश के प्रमुख मंदिरों और उज्जैन के प्राचीन मंदिरों के पुजारियों को साधु-संतों के समान प्रवेश देने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Priest Federation Slams Mahakal Temple Committee Over Garbhagriha Entry
पं महेश शर्मा

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के नियमों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर प्रबंध समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए देश के प्रमुख मंदिरों और उज्जैन के प्राचीन मंदिरों के पुजारियों को भी साधु-संतों और महामंडलेश्वरों के समान गर्भगृह में प्रवेश देने की पुरजोर मांग की है। महासंघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मंदिर समिति ने इस भेदभाव को समाप्त नहीं किया, तो यह मामला अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कौन हैं IPS तरुण नायक, जिन्हें DGP ने बनाया प्रवक्ता? 2009 बैच के अधिकारी, गैलेंट्री मेडल से भी सम्मानित
विज्ञापन


अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश शर्मा (पुजारी) ने मंदिर समिति की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समिति द्वारा कई स्वघोषित पीठाधीश्वरों और संतों को आसानी से गर्भगृह में प्रवेश दे दिया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मंदिर समिति इन लोगों के दस्तावेजों, परंपरा और मान्यता की कोई जांच करती है? पंडित महेश शर्मा ने आरोप लगाया कि उज्जैन में कई लोगों ने छोटे-छोटे प्लॉट खरीदकर या सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आश्रम बना लिए हैं और बाहर पीठाधीश्वर का बोर्ड लगा लिया है। उन्होंने पूछा, क्या केवल नाम के आगे संत, महंत या पीठाधीश्वर लिख लेने और बोर्ड लगा देने भर से गर्भगृह में प्रवेश की योग्यता मिल जाती है? क्या इनके पास शासन-प्रशासन की कोई वैध अनुमति है?
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मरथ के एक पहिये को रोककर सनातन को लंगड़ा किया जा रहा है
महासंघ ने भावुक और तीखे लहजे में कहा कि साधु-संत और पुजारी सनातन धर्म रूपी रथ के दो पहिये हैं। दोनों का समान रूप से चलना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में पुजारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। पंडित महेश शर्मा ने तर्क दिया कि साधु-संत अपने अखाड़ों और स्वयं का प्रचार करते हैं, जबकि पुजारी अपना संपूर्ण जीवन मंदिरों की सेवा और सनातन परंपरा के निर्वहन में समर्पित कर देते हैं। पुजारी कभी अपने नाम का बोर्ड लगाकर प्रचार नहीं करता। इसके बावजूद देश के प्रसिद्ध मंदिरों और अवंतिका नगरी के प्राचीन मंदिरों के वास्तविक पुजारियों को गर्भगृह से दूर रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिलाधीश से की मांग, बड़े आंदोलन की चेतावनी
महासंघ ने मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधीश से मांग की है कि नियम सबके लिए एक होने चाहिए, यही बाबा महाकाल की मर्यादा है। यदि किसी भी पीठाधीश्वर या संत को गर्भगृह में जाने की अनुमति दी जाती है, तो उसी तर्ज पर देश के प्रतिष्ठित मंदिरों के पुजारियों को भी यह अधिकार मिलना चाहिए। पंडित महेश पुजारी ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रबंध समिति को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। यदि इस बार भी पुजारियों की जायज मांग को अनसुना किया गया, तो अखिल भारतीय पुजारी महासंघ इस विषय को सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री तक लेकर जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed