फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Preparations for Simhastha 2028 Ujjain Collector SP inspected arrangements for Prayagraj Kumbh

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी...उज्जैन कलेक्टर और एसपी ने देखी प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाएं

Sat, 18 Jan 2025 09:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:31 PM IST
सार

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया। श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था देखी और निरीक्षण कर आवश्यक नोट्स बनाए।

विज्ञापन
Ujjain News Preparations for Simhastha 2028 Ujjain Collector SP inspected arrangements for Prayagraj Kumbh
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंहस्थ 2028 को भव्य रूप देने व संत-महंत, श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं व व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से प्राप्त हो सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश के अधिकारियों का दल वाराणसी एवं प्रयागराज महाकुंभ का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया एवं श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था देखी एवं निरीक्षण कर आवश्यक नोट्स बनाए।

विज्ञापन


इसके बाद कलेक्टर सिंह व एसपी शर्मा ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संत, महात्माओं व श्रद्धालुओं की आवागमन की व्यवस्था, घाटों पर सुरक्षा इंतजाम, घाटों पर स्नान की व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, मीडिया व्यवस्था, अखाड़ों के लिए किए गए प्रबंध, स्वच्छता की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए बस, ट्रेन व अन्य यातयात की सुविधा का प्लान आदि व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।
विज्ञापन


मुख्य रूप से इन व्यवस्थाओं को देखा
अधिकारियों के दौरे का मुख्य फोकस ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन व आपात स्थिति में बचाव का इमरजेंसी प्लान है। इसी के साथ आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगरानी केंद्र, रुकने व ठहरने की व्यवस्था में होने वाले फ्रॉड्स से श्रद्धालुओं को बचाने के प्लान का अध्ययन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed