फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police had brought miscreants for questioning revealed that they had cheated old women by luring

Ujjain: गड्डी का झांसा देकर वृद्ध महिलाओं से की गई ठगी की वारदात का खुलासा, पूछताछ में बदमाशों ने उगले राज

Sat, 03 Aug 2024 02:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

उपनिरीक्षक शशिकांत गौतम ने बताया कि बदमाश काफी शातिर हैं। पूछताछ में उनसे कुछ और वारदात की खुलासा हो सकता है। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर रतलाम से उज्जैन आते थे और नोटों की गड्डी का झांसा देकर वृद्ध महिलाओं से गहने ठग लेते थे।

विज्ञापन
Police had brought miscreants for questioning revealed that they had cheated old women by luring
थाना माधवनगर जहाँ आरोपियो को लाया गया था।

विस्तार

पिछले डेढ़ दो साल से उज्जैन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं को नोटों की गड्डी का झांसा देकर आभूषण ठगने वाले बदमाशों को उन्हेल थाना पुलिस ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। रतलाम के ग्राम नामली में रहने वाले देवा सोलंकी, सूरज चौहान और धर्मू परमार ने 12 जुलाई को माली मोहल्ले में रहने वाली 60 वर्षीय महिला से कान के टॉप्स ठग लिए थे। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


रतलाम से आकर उज्जैन और ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं को झांसा देकर आभूषण ठगने वाले बदमाशों से लगातार उनके द्वारा की गई वारदातों का खुलासा हो रहा है। अब तक पुलिस बदमाशों से तीन वारदातों के आभूषण बरामद कर चुकी है। माधवनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के दौरान हुई महिलाओं के साथ ठगी के मामले में तीनों बदमाशों को पूछताछ के लिए उज्जैन लाया गया। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में बदमाशों ने 17 फरवरी 2024 को हीरामिल की चाल में रहने वाली धापूबाई अकोदिया से वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने कान के टॉप्स बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश किया था। तीनों बदमाशों ने 3 मई 2023 को शहीद पार्क से पहले गणेश मंदिर के सामने राजकुमारी पति जेपी शर्मा निवासी कृष्णा पार्क कॉलोनी नानाखेड़ा के साथ की गई वारदात को भी स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तीनों से सोने की चेन और अंगूठी बरामद की है। 
विज्ञापन


शातिर हैं बदमाश 
उपनिरीक्षक शशिकांत गौतम ने बताया कि बदमाश काफी शातिर हैं। पूछताछ में उनसे कुछ और वारदातों की जानकारी सामने आ सकती है। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर रतलाम से उज्जैन आते थे और नोटों की गड्डी का झांसा देकर वृद्ध महिलाओं से हजारों-लाखों रुपए के आभूषण ठग कर भाग निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed