फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Patwari Manohar Bilawal caught red handed taking bribe of 1.5 lakh

MP News: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी मनोहर बिलावले, लोकायुक्त उज्जैन ने की कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Apr 2024 03:41 PM IST
सार

MP News: उज्जैन में पटवारी मनोहर बिलावले डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। ये कार्रवाई लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा की गई है। उक्त कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक दीपक सेजवार मौजूद थे।

विज्ञापन
Patwari Manohar Bilawal caught red handed taking bribe of 1.5 lakh
पटवारी मनोहर बिलावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवेदक घनश्याम चौधरी ग्राम पटाडा जिला देवास के द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2024 को अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि हल्का 88 का पटवारी मनोहर बिलावले के द्वारा आवेदक की 14 बीघा जमीन का सीमांकन करने के लिए प्रति सीमांकन के 70 हजार के हिसाब से 210000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


उक्त शिकायत की तसदीक डीएसपी सुनील तालान के द्वारा करवाई गई। आरोपी पटवारी उक्त सीमांकन के लिए 190000 रुपए लेने पर सहमत हुआ, जिसमें से पहली किस्त में डेढ़ लाख रुपए आज दिनांक को लेना तय हुआ। शिकायत सत्य पाए जाने पर आज लोकायुक्त उज्जैन की आठ सदस्य दल के साथ ट्रैप प्लान तैयार किया गया।
विज्ञापन


आवेदक के द्वारा आरोपी पटवारी से बात की तो उसने मांगलिया तिराहे इंदौर पर पैसे लेकर बुलाया, जहां आवेदक घनश्याम चौधरी ने नगद 50000 तथा 100000 का चेक जैसे ही पटवारी को दिया पटवारी मनोहर बिलावली को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। उक्त कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक दीपक सेजवार,आरक्षक संजय पटेल, आरक्षक संदीप कदम, आरक्षक नीरज राठौर, रमेश डाबर एवं शिक्षा विभाग के दो पंच साक्षी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed