फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panic in Ujjain: Cow Dies After Dog Bite, 10 Family Members Rushed for Rabies Shots

उज्जैन: कुत्ते के काटने के बाद गाय की मौत, दूध पी चुके परिवार के 10 सदस्य अस्पताल पहुंचे; रेबीज का लगा टीका

Tue, 25 Aug 2026 03:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
Panic in Ujjain: Cow Dies After Dog Bite, 10 Family Members Rushed for Rabies Shots
अस्पताल पहुँचे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन के घोंसला तहसील के रूदाहेड़ा गांव में रैबीज संक्रमित गाय की मौत के बाद एक परिवार में दहशत फैल गई। करीब एक सप्ताह पहले गांव के एक कुत्ते ने विष्णुलाल की गाय को काट लिया था। इसके बाद पिछले तीन दिनों से गाय ने खाना-पीना छोड़ दिया था और वह असामान्य हरकतें कर रही थी। मंगलवार दोपहर गाय की मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: शिवभक्ति में डूबा सीहोर, लाखों की भीड़ के बीच निकली कांवड़; प्रदीप मिश्रा संग 11 किमी चले हजारों कांवड़िए

विज्ञापन

गाय की मौत के बाद परिजनों को पता चला कि वे पिछले कई दिनों से उसी गाय का दूध पी रहे थे। इसके बाद परिवार के सदस्यों में रैबीज संक्रमण की आशंका को लेकर घबराहट फैल गई। परिवार के सभी 10 सदस्य उज्जैन के चरक भवन अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने विष्णुलाल, ताराचंद, हरिशंकर, शांताबाई, संध्या, शिवम, सुमित, भविष्य, संगीता और हंसबाई को एहतियातन रैबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed