Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On Dhanteras, Lamp Of National Welfare Lit In Mahakal's Court... Amrit Offered To Baba

धनतेरस: महाकाल के दरबार में जला राष्ट्र कल्याण का दीप, बाबा को चढ़ा अमृत; अफसरों ने मांगी सबकी सलामती

Fri, 06 Nov 2026 04:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 04:56 PM IST
सार

धनतेरस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आरोग्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्र कल्याण की कामना से बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक-पूजन किया गया। संभागायुक्त, कलेक्टर, मंदिर प्रशासक और एसपी ने सपत्नीक पूजा कर दीप प्रज्वलित किए। मंदिर की परंपरा के अनुसार यम दीपदान और दीपोत्सव का भी विशेष महत्व रहा।

विज्ञापन
On Dhanteras, Lamp Of National Welfare Lit In Mahakal's Court... Amrit Offered To Baba
बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

विस्तार

धनतेरस के पावन पर्व पर बाबा महाकाल के दरबार में भक्ति और राष्ट्र कल्याण की कामना का सुंदर संगम देखने को मिला। आरोग्य, सुख-समृद्धि और सर्वजन मंगल की कामना से श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का विधिवत अभिषेक-पूजन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सपत्नीक भगवान महाकाल का अभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती कर दीप प्रज्वलित किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दीपावली पर अनाथ बच्चों ने दिखाई हुनर की रोशनी, हाथों से तैयार किए दीप-कैंडल्स समेत सजावटी सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की परंपरा रही है कि धनतेरस पर शहर के प्रशासनिक प्रमुख सपत्नीक बाबा का पूजन करते हैं। यह पूजन सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे शहर, प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण के लिए किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी संभागायुक्त, कलेक्टर, प्रशासक और एसपी ने सपत्नीक पूजन किया। पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित पुरोहित पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, नीरज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मंगलेश शर्मा, भावेश व्यास, संदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शास्त्री, मुकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा एवं सत्यनारायण जोशी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं प्रशासक प्रथम कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि बनाए रखने तथा राष्ट्र के मंगलमय भविष्य की कामना की।

धनतेरस पर महाकाल मंदिर की क्या है परंपरा
महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस सिर्फ खरीदारी का पर्व नहीं, बल्कि दीपोत्सव के शुभारंभ का पर्व है। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन महाकाल मंदिर में सबसे पहले भगवान धन्वंतरि का स्मरण कर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया जाता है। मंदिर की परंपरा के अनुसार धनतेरस की संध्या से ही गर्भगृह में दीप प्रज्वलित करने की शुरुआत हो जाती है और एकादशी से शुरू हुआ दीपोत्सव धनतेरस पर अपने पूरे शबाब पर पहुंच जाता है। इस दिन बाबा को विशेष रूप से औषधियों, फूलों और दीपों से शृंगारित किया जाता है, ताकि नगर में आरोग्य बना रहे और किसी के घर में अकाल मृत्यु का भय न रहे। यही कारण है कि धनतेरस की शाम को मंदिर परिसर और कोटीतीर्थ कुंड पर यम दीपदान की भी परंपरा है। श्रद्धालु यमराज के नाम का दीप जलाकर अपने परिवार की लंबी आयु और अकाल मृत्यु से रक्षा की कामना करते हैं। महाकाल जो स्वयं कालों के काल हैं, उनके दरबार में इस दीप का विशेष महत्व माना जाता है।

 

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

 

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

 

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

बाबा महाकाल के दरबार में ऐसे हुआ धनतेरस का पूजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed