फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Old farmer hanged himself near the boundary of Model School

Ujjain News: उज्जैन में मॉडल स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास वृद्ध किसान फांसी पर झूला, शराब की लत थी

Tue, 23 Jul 2024 04:22 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

उज्जैन जिले में घटिया के शासकीय मॉडल स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास एक किसान ने फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुबह लोगों ने शव झूलता देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
Old farmer hanged himself near the boundary of Model School
थाना घटिया

विस्तार

घटिया के शासकीय मॉडल स्कूल की बाउंड्री के अंदर लगे नीम के पेड़ पर बीती रात एक वृद्ध किसान ने फंदा डालकर फाँसी लगा ली। आज सुबह लोगों ने देखा तो शव झूलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक खेती करता था और पुलिस परिजनों के बयान ले रही है।

विज्ञापन

घटिया थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह 6 बजे सूचना मिली थी कि घटिया के मॉडल स्कूल परिसर में पेड़ पर एक व्यक्ति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर आसपास के लोग और मृतक का पुत्र मौजूद था। पुलिस को मृतक के पुत्र विक्रम मालवीय ने बताया कि मृतक उनके पिता हैं और उनका नाम आत्माराम मालवीय, उम्र 65 साल, है। मृतक खेती करते थे और शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने पुत्र के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed