फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: BJP Chief Nitin Nabin Joins Bhasma Aarti, Immersed in Shiv Bhakti; Prays at Mahakal Temple

उज्जैन: भस्म आरती में शिवभक्ति में लीन दिखे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Fri, 18 Sep 2026 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 07:53 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार तड़के हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की भस्म आरती में लीन नजर आए। आरती के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रार्थना करने की बात कही।

विज्ञापन
Ujjain: BJP Chief Nitin Nabin Joins Bhasma Aarti, Immersed in Shiv Bhakti; Prays at Mahakal Temple
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में शुक्रवार तड़के भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महाकाल मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।
विज्ञापन


भस्म आरती में लीन दिखे भाजपा अध्यक्ष
बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शिवभक्ति में लीन नजर आए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूरे समय हाथ जोड़कर भगवान शिव का ध्यान किया और महाकाल के जाप में डूबे रहे। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर शिवभक्ति की लय में सहभागिता की।
विज्ञापन


उज्जैन आगमन पर भस्म आरती में शामिल होने का यह अनुभव उनके लिए खास रहा। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन पारंपरिक सोला-पारिधान में नजर आए। उन्होंने पीले रंग की धोती पहनी हुई थी। मंदिर की परंपरा के अनुसार भस्म आरती में शामिल होने के दौरान निर्धारित पारंपरिक परिधान धारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने की माला फिर दिए भक्तों को दर्शन, परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

देश की यश-कीर्ति और प्रधानमंत्री के लिए की प्रार्थना
भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि यह बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है और यहां पहली बार आने का सौभाग्य पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल पूरे विश्व का ध्यान रखते हैं।


नितिन नबीन के अनुसार उन्होंने भगवान महाकाल के श्रीचरणों में देश की यश-कीर्ति लगातार बढ़ने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बाबा महाकाल के आशीर्वाद की कामना की, ताकि वे इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार
भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का शॉल, श्रीफल और बाबा महाकाल का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।
 

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन

 

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नबीन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed