फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: New online process started for protocol darshan at Mahakal temple

Ujjain News: टोकन से नहीं, मोबाइल लिंक से होगी बुकिंग, क्या है महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन की नई व्यवस्था

Sat, 27 Sep 2025 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 07:53 AM IST
सार

अब श्रद्धालुओं को पंजीकृत मोबाइल पर भेजे गए लिंक से 250 रुपये का शुल्क जमा कर तिथि व समय की जानकारी मिल रही है। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होने के साथ ही अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी।

विज्ञापन
Ujjain News: New online process started for protocol darshan at Mahakal temple
महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक नंदी हॉल से दर्शन के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी के मोबाइल पर नाम और नंबर भेजने के बाद टोकन मिलता था, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त के दी गई है। वर्तमान में नई प्रणाली में पंजीकृत मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर श्रद्धालु 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। सफल भुगतान के बाद उन्हें दर्शन की तिथि और समय की जानकारी प्राप्त हो रही है और दर्शन भी आसानी से हो रहे हैं। यह व्यवस्था भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग की तर्ज पर की गई है। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इस कदम से न केवल प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी, बल्कि डिजिटल रिकॉर्ड से प्रबंधन को भी सुविधा मिलेगी और श्रद्धालुओं का समय बचेगा और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इंदौर के शक्ति स्थल: 276 वर्ष पुराना है गौतमपुरा में लांभाते के बाड़े में बना अष्टभुजा माता का मंदिर
विज्ञापन


कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन
उमा सांझी महोत्सव 2025 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शालेय विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के उपरांत परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन एवं उपहार वितरण आशीष फलवाड़िया (सहायक प्रशासक), आर.के. तिवारी (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) एवं मनीष तिवारी (प्रभारी, निःशुल्क अन्नक्षेत्र) द्वारा सम्पन्न किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed