फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Nepal's PM Prachanda reached the door of Mahakal for the safety of his wife

Ujjain: पत्नी की सलामती के लिए महाकाल के दर पहुंचे नेपाल के पीएम प्रचंड, ई-कार्ट से किया महाकाल लोक का भ्रमण

Fri, 02 Jun 2023 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

नेपाल के पीएम भारत आए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद शुक्रवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से कई विषयों पर चर्चा भी की। 

विज्ञापन
Nepal's PM Prachanda reached the door of Mahakal for the safety of his wife
बाबा महाकाल की पूजा करते नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां महाकाल लोक में उनकी अगवानी राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने की नेपाल के प्रधानमंत्री ई-कार्ट से महाकाल लोक का भ्रमण करने पहुंचे। इसके बाद आपने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। बताया जाता है कि बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड पत्नी के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना भी करवाई।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरन महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक और परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल नेपाल के पीएम प्रचंड के साथ दिखाई दिए। मंदिर में शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने नेपाल के पीएम से पूजन करवाया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर नेपाल से लाए 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपये नकद भेंट स्वरूप चढ़ाएं।
विज्ञापन

 

Nepal's PM Prachanda reached the door of Mahakal for the safety of his wife
ई-कार्ट से महाकाल लोक का भ्रमण - फोटो : Amar Ujala Digital
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
नेपाल के पीएम के इस दौरे के लिए आज उस प्रकार से खास व्यवस्थाएं की गई थी जैसी व्यवस्थाएं कुछ माह पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन आगमन के दौरान की गई थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम थे। जिसकी जहां ड्यूटी थी वह पुलिसकर्मी वहीं तैनात रहा किसी को भी बिना अनुमति के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

Nepal's PM Prachanda reached the door of Mahakal for the safety of his wife
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया स्वागत। - फोटो : Amar Ujala Digital
इंदौर की कंपनी पर था भाषांतरण का जिम्मा
नेपाल के प्रधानमंत्री के भाषांतरण की सेवा प्रदान करने का काम इंदौर की कंपनी को सौंपा गया है। इंदौर की वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाषांतरण का काम करेगी। ये कंपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है, और काफी ज्यादा सक्रीय भी है। अब तक वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कई बड़े इवेंट में भाषांतरण की सेवा प्रदान की है। कंपनी को इंग्लैंड में चेंज मेकर कंपनी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

Nepal's PM Prachanda reached the door of Mahakal for the safety of his wife
मंदिर में किया गया मंगल वाद्य वादन। - फोटो : Amar Ujala Digital
महाकाल मंदिर और महाकाल लोक में की गई आकर्षक साज-सज्जा
नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन पर हरिफाटक ब्रिज चौराहा से महाकाल लोक तक के मार्ग को रंग बिरंगी ध्वजा से सजाया गया था। इस मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए। महाकाल महालोक में भी विशेष साज सज्जा की गई। मंदिर के वीआईपी द्वार से नंदी हॉल व गर्भगृह को भी फूलों से सजाया गया। अति विशिष्ट मेहमान को महाकाल मंदिर में भारतीय धर्म, परंपरा व संस्कृति के दर्शन हों इसलिए महाकाल लोक व मंदिर के भीतर मंगल वाद्य वादन की व्यवस्था की गई थी। भस्म रमैया भक्त मंडल के द्वारा झांझ, डमरू और शंख की मंगल ध्वनि की प्रस्तुति की गई।

700 पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी
नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रही। 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नेपाल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। इंदौर से उज्जैन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed