{"_id":"6513052a1be9d21dcd0b2266","slug":"mp-news-union-minister-narayan-rane-reached-shelter-of-baba-mahakal-worshiped-with-his-wife-in-nandi-hall-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, नंदी हाल में पत्नी संग की वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, नंदी हाल में पत्नी संग की वंदना
Tue, 26 Sep 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:52 PM IST
सार
Union Minister Narayan Rane: केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे मंगलवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। इस दौरान मंत्री राणे ने अपनी पत्नी संग नंदी हाल में बैठकर वंदना की।
विज्ञापन
महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मंगलवार को धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उसके बाद वह बाबा महाकाल की भक्ति में ऐसे लीन दिखाई दिए कि उन्होंने न सिर्फ अपने मस्तक पर चंदन लगाया। बल्कि हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की वंदना भी की।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमण गुरु ने बताया कि नारायण राणे ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी नीलम एन राणे भी मौजूद थीं। जिन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया।
विज्ञापन
इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत सम्मान भी किया गया। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पहले वह शिवसेना में थे, जिसके बाद कांग्रेस और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से मंत्री हैं।
विज्ञापन
