{"_id":"65a10b338db6bcee58033f26","slug":"mp-news-one-rupee-coin-stuck-in-girl-neck-for-13-years-operation-successful-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 14 साल तक लड़की के गले में फंसा रहा एक रुपये का सिक्का, अब हुआ सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 14 साल तक लड़की के गले में फंसा रहा एक रुपये का सिक्का, अब हुआ सफल ऑपरेशन
Fri, 12 Jan 2024 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:34 PM IST
सार
उज्जैन शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदौर निवासी एक 21 वर्षीय युवती के गले से करीब 14 साल बाद एक रुपये का सिक्का निकाला है। हैरानी की बात ये है कि 14 साल तक सिक्का युवती के गले में फंसा रहा।
विज्ञापन
लड़की का हुआ सफल ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
लगातार लड़की का वजन कम होने पर जब परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बीमारी का पता लगाने के लिए पेट की सोनोग्राफी और गले का एक्सरे करवाने की सलाह दी थी। उसके बाद परिजनों ने एक्स-रे और सोनोग्राफी भी करवा ली। लेकिन जो रिपोर्ट आई, उसने सभी को चौंका दिया। क्योंकि इस रिपोर्ट में पता चला कि लड़की के गले में एक सिक्का आहार नली में फंसा हुआ है। गले में सिक्का फंसने की जानकारी परिजनों को देने के बाद लड़की का ऑपरेशन कर दिया गया है, जिसके बाद वह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर में रहने वाले फकरु खान की बेटी नाजमीन उम्र 20 वर्ष का वजन लगातार कम होने पर वह काफी समय से चिंतित थे, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिनों पहले नाजमीन को उज्जैन के डॉक्टर को दिखाया था। जिन्होंने सोनोग्राफी और एक्सरे के माध्यम से यह पता किया कि नाजमीन की आहार नली में एक रुपये का सिक्का फंसा हुआ है, जिसके कारण ही वह ठीक नहीं हो पा रही थी। डॉ टीएस चौधरी नाजमीन का ऑपरेशन कर यह सिक्का निकाला है।
विज्ञापन
14 साल पहले गले में अटका था सिक्का
फकरु खान ने बताया कि लगभग 14 साल पहले नाजमीन ने गलती से गले में एक रुपये का सिक्का गटक लिया था। सिक्का गटकने के बाद नाजमीन को कुछ उल्टियां हुई थी, जिससे घर वालों को लगा था कि यह सिक्का इस समय निकल गया होगा। लेकिन 14 साल बाद बेटी के एक्स-रे और सोनोग्राफी में यह सिक्का नजर आया। इसके बाद युवती का तत्काल ऑपरेशन करवाया गया, जो कि सफल रहा।
वजन कम नहीं होता तो पता ही नहीं चलता कि गले में फंसा है सिक्का
पिछले 14 साल में नाजमीन को कभी भी गले में कोई दिक्कत नहीं हुई, न ही उसे कोई दर्द हुआ और न ही खाना खाने या अन्य सामान गटकने में कोई परेशानी हुई। अगर नाजमीन का वजन कम नहीं होता तो पता ही नहीं चल पाता कि उसके गले में सिक्का भी अटका हुआ है।
इंदौर के डॉ. ने भी करवाया था एक्सरे
बताया जाता है कि जब नाजमीन की तबीयत खराब हो रही थी, तब उसे इंदौर के एक डॉक्टर को भी दिखाया गया था। उस समय डॉक्टर ने उसका एक्स-रे भी करवाया था। लेकिन यह सिक्का गले के नीचे खाने की नली में फंसा हुआ था। इसीलिए एक्स-रे में सिक्का फंसा होने की जानकारी नहीं मिल पाई थी। डॉ टीएस चौधरी ने बताया कि जब हमने नाजमीन का एक्स-रे और सोनोग्राफी करवाई तो पता चला कि उसके गले में सिक्का फंसा हुआ है, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया।
नाजमीन के पिता ने बताया कि लगातार नाजमीन का वजन कम होता जा रहा था, जिसके कारण ही हम उसे दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। इंदौर के डॉक्टर के साथ ही हमने उसे उज्जैन के डॉक्टर को भी दिखाया था। यहां डॉ. टीएस चौधरी ने लगातार नाजमीन का वजन कम होने को गंभीरता से लिया और जब उसकी जांच करवाई तो गले में सिक्का फंसे होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके कारण ही उसका वजन नहीं बढ़ पा रहा था।
