फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Kahar suffered a paralysis attack while carrying Baba Mahakal palanquin condition critical

MP News: बाबा महाकाल की पालकी उठाते हुए कहार को आया पैरालिसिस अटैक, गंभीर हालत में इलाज जारी

Mon, 29 Jul 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

उज्जैन में बाबा महाकाल की पालकी उठाते हुए कहार को पैरालिसिस अटैक आ गया। सवारी मंदिर से आगे बढ़ी तो साथियों ने गिरते हुए देखा। गंभीर हालात में कहार का उपचार जारी है।

विज्ञापन
MP News Kahar suffered a paralysis attack while carrying Baba Mahakal palanquin condition critical
पालकी उठाते कहार को आया पैरालिसिस अटैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की श्रावण सोमवार की सवारी वैसे तो नगर भर में धूमधाम से निकली। लेकिन इस पालकी को उठाने वाले एक कहार की अचानक मंदिर परिसर में ही तबीयत बिगड़ गई। कहार की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत प्रशासन की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नृसिंह घाट कॉलोनी निवासी दीपक पिता राजू कहार उम्र 26 वर्ष बाबा महाकाल की पालकी उठाने के लिए सवारी में पहुंचा था। लेकिन सवारी जब सभा मंडप से सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के लिए निकली तो अचानक दीपक की तबीयत बिगड़ गई। सवारी में लगी एंबुलेंस के द्वारा दीपक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को पैरालिसिस अटैक आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed