फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News A minor matter the son attacked the father broke his head with a stick

MP News: गजब है...गलतफहमी में बेटे ने बाप पर किया हमला, लट्ठ से सिर फोड़ दिया

Sat, 21 Jan 2023 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक गजब का मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटे ने अपने बाप पर लट्ठ से हमला कर दिया। हमले में बाप के सिर में चोट आई है।

विज्ञापन
MP News A minor matter the son attacked the father broke his head with a stick
घायल बाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में नीलगंगा थाना क्षेत्र के अक्षय नगर में शुक्रवार रात बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया था। शनिवार सुबह बाप ने गाय को भगाने के लिए लट्ठ उठाया तो बेटे को गलतफहमी हुई और वह समझा कि पिता उसे पीटने आ रहे हैं। उसने लट्ठ छीनकर बाप और छोटे भाई को बुरी तरह से पीट दिया।

विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया, अक्षय नगर में रहने वाले ब्रजलाल पिता रामभरोसे वर्मा का विवाद अपने बड़े बेटे सुनील से हो गया था। रात में मामला शांत होने के बाद सभी सो गए और सुबह घर के बाहर गायों का झुंड हटाने के लिए ब्रजलाल ने लट्ठ उठाया। उसी समय सामने उसका बेटा सुनील आ गया और वह समझा कि पिता उस पर हमला करने आया है। इस पर उसने लट्ठ छीन लिया और बाप को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बीच-बचाव करने छोटा बेटा योगेश आया तो सुनील ने उस पर भी अपने दो सालों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में ब्रजलाल का सिर फूट गया और घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हमला करने के बाद सुनील अपने सालों को साथ लेकर चला गया। नीलगंगा थाना पुलिस ने ब्रजलाल और योगेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed