फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: Former MP Premchand Guddu left Congress

MP Election: पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने छोड़ी कांग्रेस, पत्र में लिखा- पट्ठावाद के कारण मुझे नहीं दिया टिकट

Fri, 03 Nov 2023 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

MP Election 2023: चुनाव के पहले कांग्रेस में नेताओं के पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। अब पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Former MP Premchand Guddu left Congress
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,

विस्तार

आलोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और यह बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किस तरीके से अपने-अपने पट्ठों को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकटों का वितरण कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रेमचंद गुड्डू ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट वितरण में बहुत ज्यादा अनियमितता की गई है। चुनाव के पहले तक यह दावा किया जाता रहा है कि जीतने लायक प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर टिकट जीतने वाले प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ था। इस वातावरण का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा आपस में टिकटों का बंटवारा कर लिया गया। अपने समर्थकों के बीच में टिकट बांट लिए गए। इस दौरान इस बात को नजरअंदाज किया गया कि विधानसभा क्षेत्र में जीतने लायक प्रत्याशी कौन है? मेरे द्वारा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आलोट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा गया था। इस विधानसभा क्षेत्र से मैं पूर्व में विधायक रह चुका हूं। इसके साथ ही में उज्जैन संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रहा हूं। इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भी यह विधानसभा क्षेत्र आता है। कांग्रेस के द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में भी रिपोर्ट मेरे अनुकूल थी। इसके बावजूद मुझे कांग्रेस के पट्ठावाद के कारण टिकट नहीं दिया गया। इस स्थिति से खिन्न होकर मेरे द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। अतः में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed