फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mock Drill: NSG commandos surrounded the Mahakal temple complex and searched for terrorists

Mockdrill: एनएसजी कमांडो ने महाकाल मंदिर परिसर को घेरकर की आतंकियों की तलाश, श्रद्धालुओं को भी बचाया गया

Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
सार

सोमवार रात को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एनएसजी कमांडों ने महाकाल मंदिर में आतंकी हमले से सुरक्षा की मॉकड्रिल की। इस दौरान नो फ्लाइंग जोन में भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंचा।

विज्ञापन
Mock Drill: NSG commandos surrounded the Mahakal temple complex and searched for terrorists
उज्जैन महाकाल में एनएसजी की मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास आज कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया। एक और भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर महाकाल मंदिर पर पहुंचा तो दूसरी और हेलीकॉप्टर में बैठे कमांडो हथियारों से लेस होकर महाकाल मंदिर के परिसर में पहुंचे और उन आतंकियों को पकड़ने का प्रयास किया, जो कि मंदिर में दहशत और आतंक फैलाने की मंशा मंदिर मे जा घुसे थे। 
विज्ञापन


सोमवार रात को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एनएसजी कमांडों ने महाकाल मंदिर में आतंकी हमले से सुरक्षा की मॉकड्रिल की। इस दौरान नो फ्लाइंग जोन में भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंचा। इसमें से कमांडो महाकाल मंदिर परिसर में उतरे और आतंकियों को चेतावनी देते नजर आए। यहां कमांडो न सिर्फ महाकाल मंदिर में घुसे आतंकियों को पकड़ा बल्कि उन श्रद्धालुओं को भी आतंकियों से मुक्त करवाया जिन्हें इन आतंकियों ने पकड़ रखा था। रात को हुई मॉक ड्रिल के कारण वैसे तो शहर वासियों को इस मॉक ड्रिल की ज्यादा जानकारी नहीं लग पाई, लेकिन महाकाल मंदिर परिसर के आसपास रहने वाले लोग अचानक रात्रि के समय हेलीकॉप्टर आने से जरूर घबरा गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पता चला कि यह तो सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली मॉक ड्रिल है कोई असली घटना नहीं। 
विज्ञापन


उज्जैन में मॉकड्रिल होने का यह है कारण
उज्जैन में एनएसजी की मॉकड्रिल होने के पीछे सूत्रों का कहना है महाकाल लोक का उद्घाटन होने के बाद बाबा महाकाल की इस नगरी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु देश विदेश से उज्जैन में पहुंच रहे है। यही संख्या शुक्रवार से सोमवार के बीच बढ़कर दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं तक पहुंच जाती है। हाल ही में श्रावण व अधिकमास के दौरान लगभग ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने उज्जैन पहुंचे थे। इन्हीं सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर महाकाल मंदिर में इस प्रकार की मॉकड्रिल करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Mock Drill: NSG commandos surrounded the Mahakal temple complex and searched for terrorists
महाकाल मंदिर परिसर में मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला
एनएसजी की मॉकड्रिल का यह है कारण
बताया जाता है कि देशभर के खास स्थान पर आतंकी हमले से सुरक्षा की तैयारी को लेकर इस प्रकार की मॉकड्रिल की जाती है। इस मॉकड्रिल को उज्जैन में करने के पीछे सीधा सा कारण सिर्फ यही है कि अगर महाकाल मंदिर में कोई आतंकी हमला होता है तो किस प्रकार से बचाव किया जाएगा। 

एनएसजी की टीम ने एक वर्ष पहले भी की थी महाकाल मंदिर में सर्चिंग
याद रहे कि एक वर्ष पूर्व भी विभिन्न प्रांतों व शहरों में हो रही दंगों की घटनाओं के बीच एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की टीम ने महाकाल मंदिर में सर्चिंग की थी। टीम ने मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों व नंदी हॉल की सुरक्षा को जांचा-परखा था। भारतीय गृह मंत्रालय के तहत एनएसजी आतंकवाद को रोकने के लिए एक निरोधक इकाई है। उस समय तत्कालीन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने इस चेकिंग को रूटीन सर्चिंग बताया था। जो सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर की जाती है। ताकि आकस्मिक परिस्थिति में कैसे सभी से समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए काम किया जा सके।

रिपोर्ट :- उज्जैन से निलेश नागर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed