{"_id":"63f8489dcdee4cd2280fdf5e","slug":"mahakaleshwar-south-star-roop-singh-visited-baba-mahakal-wished-for-the-success-of-the-upcoming-film-2023-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar: साउथ स्टार रूप सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, अपकमिंग फिल्म की सफलता की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar: साउथ स्टार रूप सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, अपकमिंग फिल्म की सफलता की कामना की
साउथ फिल्मों और छोटे पर्दे पर अभिनय करने वाले एक्टर रूप सिंह ठाकुर शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और फिर गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन व अभिषेक किया। रूप सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बाबा महाकाल से सफलता की कामना की।
फिल्म कलाकार रूप सिंह ठाकुर ने बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के बाद कहा कि भस्म आरती के बारे में मैंने बहुत सुना था। लॉकडाउन के समय से ही मैं इस आरती में शामिल होने का मन बना रहा था। बाबा महाकाल ने मेरी पुकार सुनी और आज मैं आपके सामने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। आज मैं अपनी आने वाली फिल्म दिशा की सफलता के लिए बाबा महाकाल से कामना करने आया था। रूप सिंह ने कहा कि साउथ मूवी, महाभारत सीरियल वेब सीरीज में मैं काम कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि फिल्म केसुपरहिट होने के बाद एक बार फिर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आऊंगा
बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेता और नेता दोनों ही हाजिरी लगाते हैं, रूप सिंह से पहले हाल ही में एक्टर आशुतोष राणा बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा पाठ करने पहुंचे थे। वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर करीब 10 लाख भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।