फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Madhya Pradesh Professor assaults college principal slaps him inside his office in Ujjain

मध्यप्रदेश: उज्जैन में सहायक प्रोफेसर ने कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Thu, 20 Jan 2022 05:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 05:51 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक सहायक प्रोफेसर का एक कॉलेज प्रिंसिपल के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Professor assaults college principal slaps him inside his office in Ujjain
उज्जैन स्थित एक सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल और सहायक प्रोफेसर के बीच मारपीट। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित एक सरकारी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कॉलेज के प्राचार्य (प्रिंसिपल) और सहायक प्रोफेसर आपस में मारपीट करते दिखाई पड़ रहे हैं। यह मारपीट 14 जनवरी को कॉलेज में हुई। सहायक प्रोफेसर जिस कॉलेज में पढ़ाते हैं वहीं के प्रिसिंपल के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलूने के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर और प्रिंसिपल के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही लड़ाई में बदल गई। शुरुआत में दोनों के बीच बहस होती है और इसके बाद प्रोफेसर अलुने कुर्सी से उठकर टेबल पर रखा किताब प्रिंसिपल पर फेंकते हैं। इसके बाद दोनों में मारपीट भी शुरू हो जाती है। शोर सुनकर कॉलेज स्टाफ वहां आता है और मामला शांत कराता है।
विज्ञापन


यह घटना उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के स्वर्गीय नागुलाल मालवीय महाविद्यालय की है। अलुने द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शेखर मेदमवार पर हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर 15 जनवरी को वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलुने का तबादला भोपाल से उज्जैन के कॉलेज में हुआ था। प्रिंसिपल ने कहा, "वे कॉलेज आने के बाद रोजाना पांच किलोमीटर घूमने निकल जाते हैं। कॉलेज में स्टाफ पहले से ही कम है। 15 जनवरी को कॉलेज को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था, जिसकी बात करने के लिए मैंने उन्हें बुलाया। मैं उन्हें जानकारी ही दे रहा था कि अचानक वे मुझ पर भड़क गए। अभद्रता करने लगे और मारपीट भी की।"

प्रोफेसर ने प्रिंसिपल पर स्टाफ से अभद्रता का लगाया आरोप
वहीं, दूसरी ओर प्रोफेसर ने प्रिंसिपल पर स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, "मेदमवार के कार्यकाल के दौरान, तीन लोगों ने समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है। वह स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसकी वजह से झगड़ा हुआ।" मारपीट का यह वीडियो प्रिंसिपल के कार्यालय का है।


विवादों में रहे हैं डॉ. मेदमवार
कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. शेखर मेदमवार विवादों में रहे हैं। 12 अक्तूबर 2021 को उन्होंने महिला प्रोफेसर से अभद्रता की थी। इस घटना के बाद महिला प्रोफेसर ने प्रिंसिपल मेदमवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। मामले की जांच अभी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed