फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   LS Polls Jitu Patwari allegation Anil Firoziya lost weight by getting operation not by hard work

LS Polls: पटवारी का आरोप- मेहनत से नहीं ऑपरेशन करवाकर फिरोजिया ने कम किया वजन, 'प्रमाण है तो सार्वजनिक करें'

Sat, 06 Apr 2024 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 10:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन अभी से ही जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप है कि मेहनत से नहीं ऑपरेशन करवाकर फिरोजिया ने कम किया वजन। वहीं, अनिल फिरोजिया बोले, कांग्रेस के पास ऐसे प्रमाण हैं तो सार्वजनिक करें।

विज्ञापन
LS Polls Jitu Patwari allegation Anil Firoziya lost weight by getting operation not by hard work
जीतू पटवारी और अनिल फिरोजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 13 मई को उज्जैन में मतदान होने वाले हैं। लेकिन इसके पहले जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। उज्जैन-आलोट क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में नागदा खाचरौद विधानसभा में एक आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


आमसभा की शुरुआत में तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देश के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को बताया। लेकिन इसके बाद उन्होंने सांसद अनिल फिरोजिया को आड़े हाथों लेते हुए यह आरोप लगा दिया कि नितिन गडकरी को खुश करने के लिए फिरोजिया ने अपना 30 किलो वजन मेहनत से नहीं। बल्कि ऑपरेशन से कम किया था। पटवारी ने कहा कि उज्जैन सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने 5 सालों तक सिर्फ झूठ बोला है। सांसद को विकास कार्य के लिए 50 करोड़ पांच साल में मिले। लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए 500 रुपये भी खर्च नहीं किए। 
विज्ञापन


पटवारी द्वारा लगाए आरोप पर जब भाजपा प्रत्याशी और सांसद अनिल फिरोजिया से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच बोल रहा है, इसका उत्तर तो आने वाले चुनाव में उज्जैन संसदीय क्षेत्र की जनता देने वाली है। फिरोजिया ने कहा कि जब चैलेंज मिला, तब मेरा वजन 130 किलो था। क्षेत्र के विकास की बात मेने वजन कम किया, जिसके लिए पूरे परिवार ने मेरा हौसला बढ़ाया और साथ भी दिया। इसके प्रमाण मेरे पास उपलब्ध है। अगर कांग्रेस के पास ऑपेरशन के प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करें, देर किस बात की है। अगर मैं झूठा साबित हुआ तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed