फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Lokayukta Was looking for One Suspect, He Burned To Death in Ujjain, Latest news updates

MP News: लोकायुक्त को जिसकी थी तलाश, वह चौराहे पर जलता हुआ दौड़ता आया, इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Apr 2023 10:23 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Apr 2023 10:23 AM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर आरक्षक को पकड़ा था। लोकायुक्त को देखकर उसने राशि जिस आसिफ को दी थी, वह शनिवार रात को चौराहे पर जलता हुआ दौड़ता आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
Lokayukta Was looking for One Suspect, He Burned To Death in Ujjain, Latest news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उज्जैन में शनिवार रात को चामुंडा माता चौराहे पर एक युवक जलता हुआ आया। वह शोर मचा रहा था कि 'मुझे बचा लो अस्पताल ले चलो... मुझे पुलिस ने जला दिया है।' युवक को जलता देख तुरंत कुछ लोगों ने आनन-फानन पानी डालकर आग बुझाई। फिर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सनसनी मच गई। 90 प्रतिशत जली हालत में उसे इंदौर रैफर किया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। नगर निगम के जोन क्रमांक दो के पीछे सड़क किनारे बने सार्वजनिक शौचालय से आसिफ पिता यासीम खान शनिवार रात को शौचालय से जलता हुआ निकला था। उसने बीच सड़क पर आकर मदद की गुहार लगाई। एडिशनल एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि युवक के साथ आगजनी की घटना गंभीर है। इस मामले में जांच कर वस्तुस्थिति का पता लगाया जा रहा है। युवक ने खुद को आग लगाई या फिर उसे जलाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


लोकायुक्त को थी आसिफ की तलाश
थाना चिमनगंज क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर निवासी आसिफ को लोकायुक्त पुलिस तलाश रही थी। दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने चिमनगंज थाने के आरक्षक रवि कुशवाह को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उस दौरान रवि कुशवाह ने लोकायुक्त पुलिस को देखकर यह राशि आसिफ के हाथों में दे दी थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस आसिफ की तलाश में थी। लोकायुक्त आसिफ को गिरफ्तार करती उसके पहले ही यह सब हो गया और आसिफ की मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed