फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   flew kites with China string, one's nose was cut and the other's skull in ujjain

नहीं माने पतंगबाज: उज्जैन में चाइना डोर से उड़ाई पतंग, एक की कटी नाक तो दूसरे का कपाल; 12 से ज्यादा लोग घायल

Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

Ujjain: प्रतिबंध लगा होने और पुलिस की निगरानी के बाद भी मकर संक्रांति पर पतंगबाजों ने चाइना डोर से का उपयोग किया। जिसके परिणाम मंगलवार को सामने आये। इससे एक युवक की नाक कट गई थी, वहीं दूसरे का कपाल। दोनों को चरक में भर्ती किया गया। दिनभर में 12 से अधिक लोग घायल हुए है।

विज्ञापन
flew kites with China string, one's nose was cut and the other's skull in ujjain
एक की कटी नाक तो दूसरे का कपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाइना डोर पर प्रशासन ने 2 माह का प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले 15 दिनों से पुलिस लगातार चाइना डोर बेचने वाले और पतंग उड़ाने वालों की धरपकड़ का अभियान चला रही थी। ड्रोन उड़ाकर निगरानी का काम किया जा रहा था। जिसमें बेचने और उड़ाने वालों को पकड़ा भी गया, लेकिन मकर संक्रांति पर काफी सख्ती के बाद भी पतंगबाजों ने चाइना डोर का उपयोग किया। शाम को विशाल पिता एलविन निवासी मिशन कम्पाउंड देवासरोड का चरक भवन लाया गया था। जिसकी चाइना डोर से नाक कट गई थी।
विज्ञापन


हादसा आगर रोड पर होना सामने आया। उसे उपचार के बाद भर्ती किया गया है। इससे पहले आगर नाका इंदिरागांधी कॉलोनी के रहने वाले अजय पिता रामचंद्र को चरक भवन लाया गया था। उसका कपाल बुरी तरह से चाइना डोर से कटा था। तीसरा घटनाक्रम भी आगररोड खिलचीपुर पुलिया के आगे नवीन ब्रिज और पेट्रोल पंप के बीच हुआ। बाइक सवार भीकम पिता मलखानसिंह निवासी हीरामिल की चाल बाइक से गुजर रहा था। उसके सामने भी चाइना डोर आ गई।
विज्ञापन


हाथ कटने पर लहूलुहान हो गया और बाइक से गिर पड़ा। उक्त मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने धारा 125, 125 (ए) का प्रकरण दर्ज किया है। चरक भवन इमरजेंसी कक्ष से मिली जानकारी अनुसार दिनभर में 10 से अधिक मामले चाइना डोर से कटने पर घायल लोगों के आये थे। अधिकांश प्राथमिक उपचार कर लौट गये है। 3 को भर्ती किया गया है। चाइना डोर से घायल कुछ लोग उपचार के लिये निजी अस्पताल भी पहुुंचे है। जिसकी संख्या सामने नहीं आ पाई है। डोर से कटने के पांच मामले नीलगंगा थाना क्षेत्र में होना सामने आये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक डोर बेचने वाला, 3 उड़ाने वाले हिरासत में
प्रतिबंधित चाइना डोर पर निगरानी रख रही पंवासा थाना पुलिस ने विक्रमनगर ब्रिज के नीचे उद्योगपुरी से प्रथम पिता दिनेश गौड़ निवासी भोई मोहल्ला इंदौर को हिरासत में लिया। जिसके पास से चाइना डोर के 10 गट्टे बरामद किये गये। जिसके खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने के साथ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई। नीलगंगा पुलिस ने सार्थक नगर से नाबालिग के साथ 2 युवकों को हिरासत में लिया। तीनों चाइना डोर से पतंगबाजी कर रहे थे। उनके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।


छत से गिरे 2 पतंगबाज, हालत गंभीर
मकर संक्रांति पर 2 युवकों के छत से गिरकर गंभीर घायल होने के मामले भी सामने आये है। केडी गेट चौराहा पर रहने वाला हुसैन पिता जुल्फेकार 30 वर्ष बिलोटीपुरा क्षेत्र में परिचित की छत से पतंग उड़ा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने गिरा गया। दूसरा घटनाक्रम महाकाल क्षेत्र में होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि कहारवाड़ी में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता भगवान बंगरिया 40 वर्ष परिचित के मकान से पतंगबाजी कर रहा था। चार मंजिला ऊपर छत से नीचे गिर गया। उसे निकास चौराहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनबत्ती चौराहा स्थिति निजी अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed