फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Shri Mahakaleshwar Temple Management Committee got the passengers carrying the passengers tested

Ujjain News: सवारी में शामिल कहार कहीं बीमार तो नहीं... श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने करवाया परीक्षण

Fri, 02 Aug 2024 10:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 10:53 PM IST
सार

महाकाल की सवारी के कहार की तबीयत बिगड़ने के मामले से सबक लेते हुए मंदिर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। अब सवारी उठाने वाले कहारों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। ये अगले दो दिन और चलेगा। 

विज्ञापन
Ujjain News: Shri Mahakaleshwar Temple Management Committee got the passengers carrying the passengers tested
सवारी मे शामिल कहार कही बीमार तो नही....श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने करवाया परीक्षण

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन के माध्यम से बाबा महाकाल की सवारी नगर भ्रमण के लिए निकाली जाती है, सवारी की पालकी में विराजित बाबा श्री महाकालेश्वर नगर भ्रमण हेतु जाते हैं। पालकी को कहारो के द्वारा कन्धों पर उठाया जाकर सवारी में चलाया जाता है। गत श्रावण मास की द्वितीय सवारी 29 जुलाई 2024 को सवारी उठाने वाले एक कहार दीपक पिता राजू कहार को अचानक पालकी उठाने के दौरान महाकाल परिसर में पैरालेसिस अटैक आने से चिकित्सा उपचार देकर अस्पताल में भर्ती करावाया गया। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पालकी उठाने वाले कहारों का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण मंदिर प्रबंधन के द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन


प्रशासक मृणाल मीना के निर्देशानुसार महाकाल की सवारी में पालकी उठाने वाले कहारों का स्वस्थ परीक्षण आज 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें कहारो का ब्लड प्रेशर, पल्स, शुगर, रेस्पिरेशन रेट, पुरानी बीमारी, वेट और पर्सनल हैबिट के बारे में जानकारी ली गई। स्वास्थ्य परीक्षण में कुल 36 कहारों का परीक्षण किया गया। शेष कहारों का स्वास्थ्य परीक्षण शनिवार और रविवार को भी 11 बजे से 3 बजे तक होगा। महाकाल मंदिर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र परमार ने बताया कि परिक्षण जिला चिकित्सालय से डॉ. वैशाली अखंड, अवंति हॉस्पिटल से डॉ. विवेक धाकड़, डॉ. निशांत सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed