फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: National Youth Dharma Parliament Begins Today, Mohan Bhagwat to Inaugurate, Youths From 24 States Join

उज्जैन: राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, 24 राज्यों के युवा पहुंचे

Thu, 17 Sep 2026 11:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

उज्जैन में आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा धर्म संसद 2026 का शुभारंभ RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से 1600 से अधिक युवा प्रतिनिधि और 24 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Ujjain: National Youth Dharma Parliament Begins Today, Mohan Bhagwat to Inaugurate, Youths From 24 States Join
आज डॉ. मोहन भागवत करेंगे युवा धर्म संसद का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय स्थित गीता भवन परिसर में आयोजित राष्ट्रीय युवा धर्म संसद 2026 के अवसर पर कला, आध्यात्म और युवा ऊर्जा का संगम देखने को मिल रहा है। सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महासमागम की शुरुआत आज से होगी। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। वे देशभर से जुटे युवाओं को चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का संदेश देंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी है। इसमें देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए वरिष्ठ और युवा कलाकार सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों को कैनवास पर उकेर रहे हैं। सेवाज्ञ संस्थानम् के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में बनारस, दिल्ली, गाजियाबाद, सागर, जयपुर, प्रयागराज और अशोकनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार भारत-भाव थीम पर कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। कार्यशाला प्रभारी अंकिता जायसवाल (मऊ, आजमगढ़) ने बताया कि गुरुवार को प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार पद्मश्री अद्वैतचरण गडनायक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


युवा धर्म संसद में शामिल होने बनारस से अकेले उज्जैन पहुंचीं 60 वर्षीय वरिष्ठ चित्रकार पद्मिनी जसवंत मेहता ने कहा कि चित्र बनाना और सृजन करना उनके जीवन का मिशन है। वह अपनी कला यात्रा का अनुभव युवा पीढ़ी के साथ साझा करना चाहती हैं। जयपुर, राजस्थान से आए शंकरसिंह राजावत ने शिव और हनुमानजी के एकाकार रुद्र रूप की रचना तैयार की है। उज्जैन की कलाकार सुमन डोगरे ने हनुमान जी के तेजोमय रूप को कैनवास पर उकेरा है। बनारस से आईं आरती चौरसिया ने महाकवि कालिदास की अमर कृति ‘मेघदूत’ पर आधारित चित्र तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस से आए आर्यन कुमार संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व को रंगों के माध्यम से चित्रित करते नजर आए। इनके अलावा अमन कुशवाह (प्रयागराज), रामनयन (वाराणसी), पलक सोनी (अशोकनगर), जतिन जाटव (सागर) और रतना शिवप्रिया ने भी भारतीय मूल्यों और संस्कृति को अपनी चित्रकारी के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: प्रोबेशन में 100% वेतन पर सरकार SC पहुंची: हाईकोर्ट के आदेश से 2019 से एरियर का रास्ता खुला, खजाने पर बोझ

युवा धर्म संसद को लेकर युवाओं में उत्साह
देशभर से आए 1600 से अधिक युवा प्रतिनिधियों में आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद और विचार-विमर्श के इस मंच पर युवाओं ने आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए। अशोकनगर की पलक सोनी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की स्मृति में आयोजित यह संसद उनके लिए केवल भाषण सुनने का मंच नहीं, बल्कि अपने सांस्कृतिक उत्तरदायित्व को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अवसरों की तलाश करने के साथ अपनी क्षमताओं से नए अवसरों का सृजन भी कर रहा है।

प्रयागराज के अमन कुशवाह ने कहा कि 24 राज्यों के युवाओं और कलाकारों से मिलकर ऐसा लगता है, जैसे पूरा भारत अवन्तिका की पावन धरा पर सिमट आया है। उनके अनुसार ऋषि-कृषि संस्कृति और सनातन चेतना भारत की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।


युवा धर्म संसद का उज्जैन में छठा पड़ाव
आयोजकों के अनुसार 2018-19 में शुरू हुई इस यात्रा का आयोजन काशी (2019), अयोध्या (2022), मथुरा (2023), हरिद्वार (2024) और कांचीपुरम (2025) में हो चुका है। अब इसका छठा पड़ाव उज्जैन में है।

आयोजकों ने बताया कि इस शृंखला का अगला संस्करण द्वारका में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण जुलाई 2027 से शुरू होंगे। 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण, मनोज मुंतशिर, प्रो. श्रीनिवास वरखेडी और प्रो. हिमांशु राय (IIM इंदौर) सहित कई प्रमुख हस्तियां युवाओं से संवाद करेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed